द कश्मीर फाइल्स पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बोले- एक डायलॉग या एक सीन भी झूठा हुआ तो फिल्म बनाना छोड़ दूंगा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
द कश्मीर फाइल्स पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बोले- एक डायलॉग या एक सीन भी झूठा हुआ तो फिल्म बनाना छोड़ दूंगा

MUMBAI. द कश्मीर फाइल्स को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। दरअसल गोवा में 53वें फिल्म फेस्टिवल में इसराइली फिल्ममेकर नादव लापिड ने 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार 'द कश्मीर फाइल्स' पर कमेंट किया था। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में लापिड के इस बयान पर अनुपम खेर,अशोक पंडित समेत कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया था। अब हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने उनके इस बयान पर कमेंट किया है।







View this post on Instagram

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)





विवेक का लापिड को खुला चैलेंज





विवेक ने नादव लापिड के बयान पर कमेंट करते हुए कहा कि मुझे एक शॉट कोई प्रूफ कर दे कि गलत है तो मैं फिल्में बनाना छोड़ दूंगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा- आतंकवाद के समर्थक और नरसंहार से इनकार करने वाले मुझे कभी चुप नहीं करा सकते,जय हिंद। आगे उन्होंने कहा कि 700 लोगों के पर्सनल इंटरव्यूज के बाद ये फिल्म बनी है। क्या वो 700 लोग, जिनके मां-बाप भाई-बहनों को सरेआम काट दिया गया। गैंग रेप किया गया। दो टुकड़ों में बांट दिया गया। क्या वो सब लोग प्रोपेगैंडा और अश्लील बाते कर रहे थे? जो पूरी तरह से हिन्दू लैंड हुआ करता था, आज वहां हिन्दू नहीं रहते हैं। उस लैंड में आज भी चुन-चुनकर हिंदुओं को मारा जाता है। क्या ये प्रोपेगैंडा और अश्लील बात है? यासीन मलिक अपने टेरर के जुल्मों को कबूल करके जेल में सड़ रहा है, क्या ये प्रोपेगैंडा और अश्लील बात है?





ये खबर भी पढ़ें...











फिल्म का सच कुछ लोगो के गले में कांटे की तरह अटक गया है-अनुपम 





वहीं अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर लिखा फिल्म का सच कुछ लोगो के गले में कांटे की तरह अटक गया है। वो ना उसे निगल पा रहे है ना उगल। इस सच को झूठा साबित करने के लिए उनकी आत्मा बुरी तरह से छटपटा रही है। लेकिन अब हमारी फिल्म द कश्मीर फाइल्स अब एक आंदोलन है, फिल्म नहीं।





अनुपम-अशोक पंडित ने लापिड को लगाई फटकार 





द कश्मीर फाइल्स की आलोचना से नाराज अनुपम खेर ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो, सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है। वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इस पर अपनी राय दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से नदव लैपिड को IFFI जूरी का हेड बनाना ही सबसे बड़ी चूक थी।वहीं अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने द कश्मीर फाइल्स को वल्गर फिल्म बोलकर भारत की आतंकवाद के खिलाफ जंग का मजाक उड़ाया है। अशोक ने लैपिड द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। 



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज The Kashmir Files The Kashmir Files controversy director Vivek Agnihotri challenge Vivek challenge to israeli Director Lapid द कश्मीर फाइल्स द कश्मीर फाइल्स  विवाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का चैलेंज विवेक का इजरायली डायरेक्टर लैपिड को चैलेंज