शादी के 15 साल बाद प्रकाश ने लिया डिवोर्स, तलाक के सालभर में पोनी से की दूसरी शादी, 50 साल की उम्र में दूसरी पत्नी से बने पिता

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शादी के 15 साल बाद प्रकाश ने लिया डिवोर्स, तलाक के सालभर में पोनी से की दूसरी शादी, 50 साल की उम्र में दूसरी पत्नी से बने पिता

MUMBAI. फिल्मों में निगेटिव किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले प्रकाश राज आज 26 मार्च को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'वांटेड' और 'सिंघम' में निगेटिव रोल निभाया था। इन किरदारों को प्ले करने के बाद उन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। प्रकाश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर 2010 में पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। 2019 में प्रकाश ने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। हालांकि राजनीति में उनके किरदार को नकार दिया गया। 





थिएटर में काम करने के मिलते थे 300 रुपए





26 मार्च 1965 को जन्में प्रकाश का असली नाम प्रकाश राय है। लेकिन तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर  के कहने पर उन्होंने अपना नाम प्रकाश राज रख लिया। प्रकाश शुरूआती दौर में  थिएटर करते थे। इसके लिए उन्हें 300 रुपए मिलते थे। उसी समय वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। 1994 में उन्होंने 'डुएट' फिल्म से तमिल सिनमा में डेब्यू किया। 1998 में आई शाहरूख-करिश्मा स्टारर फिल्म 'शक्ति : द पावर'  फिल्म से प्रकाश ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में खाकी, सिंघम, हीरोपंती, एंटरटेनमेंट, वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। प्रकाश ने कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी, हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया।  







View this post on Instagram

A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)





 



5 साल की उम्र में हुई थी बेटे की मौत





1994 में प्रकाश ने मशहूर तमिल अभिनेता सी. एल. आनन्दन की बेटी ललिता कुमारी से शादी की। ललिता भी तमिल एक्ट्रेस थी। उनकी दो लड़कियां मेघना और पूजा थी। जबकि एक लड़का सिद्धू था। महज 5 साल की उम्र में सिद्धू की एक हादसे में मौत हो गई थी। बेट की मौत के बाद प्रकाश बिल्कुल टूट गए थे। सिद्धू की मौत के बाद ललिता और प्रकाश के बीच दूरियां आने लगी। 2009  में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। 2010 में प्रकाश ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से अपनी दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा भी है।





ये खबर भी पढ़िए....











प्रकाश राज कर चुके हैं दो शादियां  





प्रकाश की पहली शादी 15 साल तक चला था। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद 2010 में प्रकाश ने पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। तलाक के बाद प्रकाश की मुलाकात कोरियोग्राफर से हुई थी। दोनों ने एक साल के अंदर शादी भी कर ली थी। प्रकाश और पोनी की उम्र में लगभग 12 का अंतर है।



प्रकाश राज बर्थ एनिवर्सरी प्रकाश राज जन्मदिन प्रकाश राज Prakash Raj Birth Anniversary Prakash Raj Birthday Prakash Raj Bollywood News बॉलीवुड न्यूज