एक्टिंग-सिंगिंग-डायरेक्शन हर फील्ड में स्टार है फरहान, 17 साल बाद पहली पत्नी से टूटा रिश्ता, फिर खुद से 7 साल छोटी मॉडल से की शादी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
एक्टिंग-सिंगिंग-डायरेक्शन हर फील्ड में स्टार है फरहान, 17 साल बाद पहली पत्नी से टूटा रिश्ता, फिर खुद से 7 साल छोटी मॉडल से की शादी

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर आज 9 जनवरी को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 में हुआ था। फरहान का जन्म जावेद अख्तर और हनी ईरानी के परिवार में हुआ था। हांलाकि, फरहान के जन्म के बाद ये दोनों अलग हो गए थे। फरहान का पूरा बचपन फिल्मी माहौल में गुजरा है। 




View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)



17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में किया काम 



फरहान ने 1991 की फिल्म 'लम्हे' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2001 में पहली फिल्म 'दिल चाहता है' से निर्देशन में उतरे। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फरहान ने  'रॉक ऑन' से की थी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 2008 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। इसमें भाग मिल्खा भाग, कार्तिक कॉलिंग कॉलिंग, लक बाई चांस,स्काई इज पिंक, द फकीर ऑफ वेनिस,रॉक ऑन,ध्रुव,गुलेल,जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,शादी के साइड इफेक्ट्स, दिल धड़कने दो,वजीर,रॉक ऑन 2 समेत कई अन्य शामिल है। हालांकि एक्टर को असली पहचान फिल्म भाग मिल्खा भाग से मिली थी। 




View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)



फरहान ने की हैं दो शादियां 



फरहान ने भी दो शादियां की हैं। फरहान ने 2000 में अधुना भबानी से पहली शादी की थी। हालांकि शादी के 17 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात 1997 में फिल्म दिल चाहता है के दौरान हुई थी। तीन साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। अधुना से अलग होने के बाद फरहान, शिवानी दांडेकर के साथ रिलेशन में आ गए थे।  इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। 




View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)



148 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं फरहान



फरहान 148 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। फरहान एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते है। उनके पास पोर्श केयमन, रेंज रोवर, मर्सिडीज वेंज और होंडा सीआरवी जैसी कई लग्जरी गाड़ियां का कलेक्शन भी हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


हैप्पी बर्थडे फरहान अख्तर फरहान अख्तर जन्मदिन फरहान अख्तर happy birthday farhan akhtar 2023 farhan akhtar birthday farhan akhtar