बचपन से रणविजय का था आर्मी में जाने का सपना, बने देश के पहले रोडी, फिर टूटा सालों पुराना ड्रीम

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बचपन से रणविजय का था आर्मी में जाने का सपना, बने देश के पहले रोडी, फिर टूटा सालों पुराना ड्रीम

MUMBAI.  एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज और स्प्लिट्सविला के होस्ट रहे रणविजय सिंह आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर देश के पहले रोडीज हैं। उनका जन्म 16 मार्च 1983 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। रोडीज से पहचान बनाने वाले रणविजय सिंह आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। उनकी काफी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। 




View this post on Instagram

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)



सालों तक होस्ट भी किया रोडीज



दरअसल, रणविजय सिंह के पिता आर्मी में थे और वह भी अपने पिता की तरह आर्मी में ही जाने वाले थे। उन्होंने आर्मी का एग्जाम दे दिया था। सब कुछ क्लीयर हो गया था। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसी बीच उन्होंने 'रोडीज' का ऑडिशन दिया और शो जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कई सालों तक एमटीवी के शो रोडीज और स्प्लिट्सविला होस्ट किए।आर्मी बैंकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले रणविजय अपने पिता की तरह आर्मी में ही जाना चाहते थे, लेकिन उनका सालों का सपना टूट गया। हालांकि अब रणविजय इस शो का हिस्सा नहीं हैं। एक्टर फिल्मों में भी नजर आ चुके है। 2009 में रिलीज हुई सलमान खान और अजय देवन की फिल्म लंदन ड्रीम्स, धरती, मोड़, एक्शन रीप्ले, 3 एएम, साडी लव स्टोरी,तौर मित्रा दी जैसी कई में नजर आ चुके है। 



ये खबर भी पढ़िए...






2014 में की शादी



कहा जाता है कि रणविजय, वीजे अनुषा को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद रणविजय की मुलाकात लंदन में रहने वाली उनकी मोहब्बत यानी प्रियंका वोहरा से हुई। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2014 में उनकी शादी कर ली। अब दोनों की एक बेटी और एक बेटा है। 




View this post on Instagram

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)




 


Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Rannvijay Singh Rannvijay Singh Birthday Rannvijay Singh Birth Anniversary रणविजय सिंह रणविजय सिंह जन्मदिन रणविजय सिंह बर्थ एनिवर्सरी