अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने शेयर की अनसीन फोटो, लिखा- तुम्हारे अच्छे बुरे सभी प्यारे पागलपन के साथ हैप्पी बर्थडे मेरी लाइफलाइन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अनुष्का के बर्थडे पर विराट ने शेयर की अनसीन फोटो, लिखा- तुम्हारे अच्छे बुरे सभी प्यारे पागलपन के साथ हैप्पी बर्थडे मेरी लाइफलाइन

MUMBAI. अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का को किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अनुष्का आज (1 मई) अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। अनुष्का के प्रति विराट का प्यार कभी छुपा नहीं है। अनुष्का के जन्मदिन पर विराट कोहली ने कुछ अनसीन फोटो शेयर कर खास अंदाज में विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है।



विराट ने पत्नी को खास अंदाज में किया विश



2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई 'रब ने बना दी जोड़ी थी। उस दौरान दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस खास मौके को पर विराट ने पत्नी की कई अनसीन फोटो शेयर की हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा- तुम्हारे अच्छे और बुरे सभी प्यारे पागलपन के साथ हैप्पी बर्थडे मेरी सबकुछ। उन्होंने अनुष्का के साथ सन किस्ड की एक पिक्चर शेयर की। फोटो में अनुष्का वन पीस ड्रेस पर कैप पहने नजर आ रही हैं।  




View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)



ये खबर भी पढ़िए....






शाहरुख संग की सबसे ज्यादा फिल्में 



बॉलीवुड के तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ अनुष्का ने फिल्में भी दी हैं। इसमें सुल्तान,  पीके, रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, जब हैरी मेट सेजल, जीरो, बैंड बाजा बारात, एनएच 10, सुल्तान समेत कई अन्या शामिल हैं। अनुष्का ने शाहरुख के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। अगर बात की जाएं, अनुष्का के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो एक्ट्रेस जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।  इससे वह अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करेंगी। 


अनुष्का शर्मा बर्थडे Anushka Sharma Birthday Anushka Sharma Bollywood News virat kohli अनुष्का शर्मा बॉलीवुड न्यूज विराट कोहली