बबीता फिल्मों से ज्यादा कपूर खानदान की बहू बनने पर चर्चा में रहीं, चाचा ससुर शशि की हीरोइन बनकर दी थी करियर की सबसे बड़ी हिट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बबीता फिल्मों से ज्यादा कपूर खानदान की बहू बनने पर चर्चा में रहीं, चाचा ससुर शशि की हीरोइन बनकर दी थी करियर की सबसे बड़ी हिट

MUMBAI. बबीता कपूर आज (20 अप्रैल) को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बबीता का जन्म 20 अप्रैल, 1948 में पाकिस्तान के कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ। बबीता ने सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 6 साल के एक्टिंग करियर में बैक-टू-बैक 19 फिल्में की है। इसमें ज्यादातर फिल्में हिट रहीं थी।



रणधीर-बबीता की शादी पर राज की शर्त



जितेंद्र, राजेश खन्ना के साथ काम करने के बाद बबीता को एक अलग पहचान मिल गई थी। जब बबीता अपने करियर की ऊंचाई पर थी, तब उन्हें राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘संगम’ के सेट पर हुई थी। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे थे। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि रणधीर और बबीता की शादी के लिए राज कपूर ने एक शर्त रखी थी। उनका कहना था कि अगर बबीता को रणधीर से शादी करनी है, तो उन्हें अपने एक्टिंग करियर को पूरी तरह से छोड़ना होगा। बबीता ने राज की ये शर्त मान ली थी। इसके बाद नवंबर 1971 में दोनों की शादी हो गई। 



शादी के बाद शराब के आदि हुए रणधीर



रणधीर और बबीता की शादी के बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन बाद में अचानक रणधीर को फिल्में मिलने बंद हो गई थी। इस वजह से रणधीर डिप्रेशन में चले गए थे और शराब पीने लगे। इस वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और अलग रहने लगे थे। हालांकि रणधीर और बबीता ने कभी डिवोर्स नहीं लिया। कई सालों तक अलग रहने के बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे हैं। 35 सालों बाद ये कपल एक बार फिर से साथ हो गया है।



ये खबर भी पढ़िए....






चाचा ससुर शशि के साथ आईं थी नजर



बबीता 1968 में रणधीर के चाचा शशि कपूर के साथ फिल्म हसीना मान जाएगी नजर आई थी। ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट रही थी। शशि के अलावा बबीता रणधीर के चाचा शम्मी कपूर के साथ भी फिल्म तुमसे अच्छा कौन है कर चुकी हैं।


बबीता कपूर बर्थडे बबीता कपूर Babita Kapoor Birth Anniversary Babita Kapoor Bollywood News बॉलीवुड न्यूज babita kapoor birthday बबीता कपूर बर्थ एनिवर्सरी