अमिताभ से 13 साल छोटी रोहिणी हट्टंगड़ी ने मां का रोल किया प्ले किया था, 27 की उम्र में गांधी में कस्तूरबा के रोल ने दिलाया फेम

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अमिताभ से 13 साल छोटी रोहिणी हट्टंगड़ी ने मां का रोल किया प्ले किया था, 27 की उम्र में गांधी में कस्तूरबा के रोल ने दिलाया फेम

MUMBAI. रोहिणी हट्टंगड़ी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की दुनिया में रोहिणी का काफी पॉपुलर नाम है। रोहिणी ने हिंदी के साथ- साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इंटरनेशनल लेवल पर काम करने वाली रोहिणी भारत की पहली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने महज 27 साल की उम्र में 74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। 



 27 साल की उम्र में निभाया74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार



रोहिणी का जन्म 11 अप्रैल को 1955 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। जन्मी रोहिणी ने अपने एक्टिंग के करियर में कई किरदार प्ले किए। हालांकि उनके पुरुष के किरदार ने लोगों में एक अलग छाप छोड़ी। एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। रोहिणी ने फिल्म 'गांधी' में कस्तूरबा गांधी का रोल प्ले किया था। तब वह महज 27 साल थी। लेकिन फिल्म में उन्होंने 74 साल की कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। 



ये खबर भी पढ़िए...






अमिताभ की मां का किया था रोल प्ले 



अमिताभ से 13 साल छोटी रोहिणी हट्टंगड़ी ने फिल्म अग्निपथ में बिग बी की मां का रोल प्ले किया था। इस रोल से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। यहां तक कि फिल्म अग्निपथ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा रोहिणी ने पुरुष के किरदार में भी कमाल कर दिया था। दरअसल 2019 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'वन्स मोर' में रोहिणी ने एक पुरुष का किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार के लिए काफी वाहवाही भी बटोरी। 



publive-image



जयदेव से की थी शादी 



रोहिणी ने गाधीं, सारांश, पार्टी, अग्निपथ, अर्थ, पुकार समेत कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है। मुन्ना भाई एमबीबीएस में भी उन्होंने संजय दत्त की मां का रोल प्ले किया था। बता दें, रोहिणी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बैचमेट जयदेव से शादी की थी। लेकिन कैंसर के चलते 2008 में उनका निधन हो गया था। दोनों का एक बेटे हैं।


रोहिणी हताकाहनी बर्थ एनिवर्सरी रोहिणी हताकाहनी जन्मदिन रोहिणी हताकाहनी Rohini Hatakahani Birth Anniversary Bollywood News Rohini Hatakahani Birthday बॉलीवुड न्यूज Rohini Hatakahani
Advertisment