MUMBAI. सुचित्रा सेन मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस में से एक हैं। इंडियन सिनेमा की लेजेंड एक्ट्रेसेज की लिस्ट सुचित्रा सेन के बिना कभी पूरी ही नहीं हो सकती। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। सुचित्रा का जन्म 6 अप्रैल 1931 में बंगाल में हुआ था। उनका असली नाम रोमा दासगुप्ता था। 82 साल की उम्र में 24 दिसंबर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से सुचित्रा का निधन हो गया था। अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के चलते उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया।
15 साल की उम्र में की शादी
सुचित्रा ने 15 साल की उम्र में दिबानाथ सेन से शादी कर ली थी। शादी के पांच साल बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सुचित्रा के एक्ट्रेस बनने में सबसे बड़ा योगदान उनके पति और ससुर का रहा। सुचित्रा ने मुसाफिर, हॉस्पिटल,मुंबई का बाबू, ममता और आंधी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में ढंका बजाया। 1975 में रिलीज हुई आंधी अपने समय की शानदार फिल्म रही है। इसमें संजीव कुमार होटल कारोबारी के रोल में थे। सुचित्रा सेन एक पॉलिटीशियन की बेटी के रोल में थीं, जो बाद में खुद भी पॉलिटिक्स में आ जाती हैं। सुचित्रा का किरदार इंदिरा गांधी से मिलता-जुलता था। इस फिल्म के गाने जबर्दस्त थे। फिल्म के डिरेक्टर गुलजार थे और स्क्रिप्ट कमलेश्वर ने लिखी थी।
View this post on Instagram
A post shared by Suchitra Sen (Bengal Queen) (@bengalqueen.suchitrasen)
ये खबर भी पढ़िए....
सुपरहिट थी उत्तम- सुचित्रा की जोड़ी
सुचित्रा ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत विमल रॉय की फिल्म 'देवदास' से की थी। ये फिल्म 1955 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देवदास में सुचित्रा, पारो के किरदार में नजर आई थी। उत्तम और सुचित्रा की जोड़ी सुपरहिट थी। उत्तम और सुचित्रा ने साथ मिलकर 32 फिल्मों में साथ किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Suchitra Sen (Bengal Queen) (@bengalqueen.suchitrasen)