अर्जुन रामपाल का आज बर्थडे, जबलपुर में पैदा हुए थे, सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की; जानें डिवोर्स से नई रिलेशनशिप तक

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अर्जुन रामपाल का आज बर्थडे, जबलपुर में पैदा हुए थे, सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की; जानें डिवोर्स से नई रिलेशनशिप तक

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बर्थडे के खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। अर्जुन का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। वे एक मिलिट्री फैमिली बैकग्राउंड से आते हैं। अर्जुन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। जब वे छोटे थे तब उनके माता-पिता का डिवोर्स हो गया था। इसके बाद वो अपनी मां के साथ रहते हैं।



मॉडलिंग के जरिए रखा बॉलीवुड में कदम



अर्जुन एक बेहद कामयाब मॉडल थे। मॉडलिंग के जरिए ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। 1994 में अर्जुन को ‘सोसायटी फेस ऑफ द ईयर’ चुना गया था। एक्टर ने फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर में अर्जुन ने 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसमें दीवानापन, दिल का रिश्ता, वादा, असंभव, यकीन, डी-डे, राजनीति, चक्रव्यूह, रॉक–ऑन, इनकार, डैडी, आंखें, दिल है तुम्हारा, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल समेत कई अन्य फिल्में शामिल हैं।



1998 में शादी, 2019 में तलाक



अर्जुन 1998 में पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी के 21 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। 2019 में अर्जुन और मेहर ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों की दो बेटियां है माहिका और मायरा हैं। बताया जाता है कि अर्जुन इन दिनों मॉडल ग्रैबिएला के साथ रिलेशन में हैं। अर्जुन का ग्रैबिएला से एक बेटा है लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है।



फिटनेस का रखते हैं खास ध्यान



बताया जाता है कि अर्जुन अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। वे कितने भी बिजी हो लेकिन वे हर दिन वर्कआउट के लिए समय निकालते हैं। वे अपने वर्कआउट की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।


अर्जुन रामपाल जन्मदिन अर्जुन रामपाल Arjun was born in Jabalpur hAPPY Birthday Arjun Rampal 2022 Arjun Rampal Birthday Arjun Rampal Bollywood News बॉलीवुड न्यूज जबलपुर में हुआ अर्जुन का जन्म