शशि ने 5 साल बड़ी जेनिफर से की थी शादी, अमिताभ के साथ कई फिल्मों में बनाई थी जोड़ी, जानें राज कपूर क्यों कहने लगे थे उन्हें टैक्सी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शशि ने 5 साल बड़ी जेनिफर से की थी शादी, अमिताभ के साथ कई फिल्मों में बनाई थी जोड़ी, जानें राज कपूर क्यों कहने लगे थे उन्हें टैक्सी

MUMBAI. शशि कपूर का आज ( 18 मार्च) को जन्मदिन है। उनका जन्म 18 मार्च 1938 को कलकत्ता में हुआ था। शशि, महान एक्टर पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई हैं।  उनका असली नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर है। लेकिन उन्हें शशि नाम उनकी मां ने दिया था। शशि कपूर को कपूर खानदान का 'सबसे हैंडसम कपूर' भी कहा जाता है। शशि ने 175 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में जब-जब फूल खिले, कन्यादान, प्यार का मौसम, एक श्रीमान एक श्रीमती, हसीना मान जाएगी, आ गले लग जा, फकीरा, फांसी, चोर मचाए शोर, मुक्ति, सत्यम शिवम सुंदरम, हीरालाल पन्नालाल, जुनून, स्वयंवर, शर्मीली समेत कई फिल्में दी।



अमिताभ के साथ शशि की फिल्में



शशि और अमिताभ ने साथ में कई फिल्में की है। इसमें से 4 फिल्में दीवार, सुहाग,त्रिशूल और नमक हलाल, काला पत्थर सुपर डुपर हिट थी। वहीं शशि  ने 7 इंग्लिश फिल्में भी की हैं। इनमें से 5 फिल्मों The Householder (1963), Shakespeare-Wallah (1965), Pretty Polly (1967), Siddhartha (1972), Heat and Dust (1983) ने विदेशों में अच्छा बिजनेस किया था।




View this post on Instagram

A post shared by shashi Kapoor my world ???? (@shashi_kapoorjii)



20 साल की उम्र में दिल दे बैठे थे शशि



शशि ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। शशि जब अपने पिता के थिएटर में काम करते थे, तभी उन्हें गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप 'शेक्सपियेराना' में काम करने का मौका मिला। इसी दौरान उनकी मुलाकात गोदफ्रे की बेटी जेनिफर से ही हुई। दोनों ने एक साथ कई नाटकों में काम किया। कई सारा वक्त एक साथ गुजारने के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। जेनिफर शशि से उम्र में 5 साल बड़ी थी। शादी के कुछ साल बाद ही जेनिफर की 1984 में अचानक मौत हो गई।



राज क्यों कहने लगे थे शशि को टेक्सी



शशि कपूर के पास 1960-70 के दशक में काफी फिल्में थी। इसके चलते वे सुबह से लेकर रात तक शूटिंग के लिए भागते रहते थे। इसी के चलते उनके बड़े भाई राज कपूर ने उन्हें टेक्सी नाम दे दिया था। आज भी लोग उन्हें इस नाम से याद करते है। 


शशि कपूर बर्थ एनिवर्सरी शशि कपूर जन्मदिन शशि कपूर Shashi Kapoor Birth Anniversary Bollywood News Shashi Kapoor Birthday Shashi Kapoor बॉलीवुड न्यूज
Advertisment