कभी वायरस तो कभी डॉक्टर अस्थाना के नाम से पहचाने जाते हैं बोमन, 42 की उम्र में किया था फिल्मों में डेब्यू

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कभी वायरस तो कभी डॉक्टर अस्थाना के नाम से पहचाने जाते हैं बोमन, 42 की उम्र में किया था फिल्मों में डेब्यू

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी आज यानी 2 दिसंबर को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था। बोमन को वायरस और डॉक्टर अस्थाना के नाम से भी लोग जानते हैं। बोमन को फोटोग्राफी का बेहद बेहद शौक है। उनको 42 साल की उम्र में एक्टिंग का कीड़ा जागा था। उन्होंने सबसे पहले दो अंग्रेजी फिल्में की थीं। इसके बाद बोमन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।







View this post on Instagram

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)





बेकरी की दुकान में करते थे काम





बोमन ने मुंबई से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के रूप में काम किया था। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें ये नौकरी छोड़कर अपनी फैमिली के साथ काम करना पड़ा था। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में काम करते थे। बताया जाता है कि बोमन ने यहां लगभग 14 साल तक काम किया है।







View this post on Instagram

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)





कोरियोग्राफर से एक मुलाकात ने बदल दी जिंदगी





एक दिन बोमन की मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई थी। एक्टर को देखकर श्यामक ने उन्हें थिएटर में काम करने की सलाह दी। श्यामक की इन बीतों को मानकर बोमन ने थिएटर ज्वॉइन कर लिया था। यहीं से उनकी किस्मत बदलने लगी। इसके बाद 2001 में बोमन फिल्म एव्रिबडी सेज आई एम फाइन और लेट्स टॉक में नजर आए थे। इन फिल्मों में उनकी एक्टिग को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद उनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई।







View this post on Instagram

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)







View this post on Instagram

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)





मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली असली पहचान





बोमन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 42 साल की उम्र में की थी। बोमन को असली पहचान फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली थी। ये फिल्म 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद बोमन ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। इसमें दोस्ताना, युवराज, थ्री इडियट्स, तीन पत्ती, हम तुम और घोस्ट, हाउसफुल, डरना मना है, बूम, हाउसफुल-2, संजू, शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी, लक्ष्य, वीर-जारा, पेज-3, नो एंट्री समेत कई अन्य फिल्मों में बोमन नजर आ चुके हैं। थ्री इडियट्स में वायरस के रोल में बोमन को काफी पसंद किया गया था। बताया जाता है कि बोमन अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।







View this post on Instagram

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)







View this post on Instagram

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज boman irani happy birthday boman irani boman irani birthday 2022 boman irani enters films at the age of 42 बोमन ईरानी बोमन ईरानी जन्मदिन बोमन ने 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू