रणधीर ने बबीता से 1971 में की थी शादी, मनमुटाव  होने के बाद अलग रहने लगे, 19 साल अलग रहने के बाद फिर हो गए एक

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
रणधीर ने बबीता से 1971 में की थी शादी, मनमुटाव  होने के बाद अलग रहने लगे, 19 साल अलग रहने के बाद फिर हो गए एक

MUMBAI. एक्टर रणधीर कपूर आज 15 फरवरी को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। एक्टर भले ही फिल्मों में कम नजर आए हो लेकिन लाइमलाइट में हमेशा बने रहते हैं। बताया जाता है कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब उनके पास अपने बच्चों की फीस भरने तक के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।




View this post on Instagram

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)



1971 में की थी बबीता से शादी 



रणधीर ने 1971 में बबीता के साथ शादी की थी। हालांकि 1983 के बाद दोनों के रिश्तें में दिक्कतें आने लग गई थी। दोनों ने ही 1988 में अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि उन्होंने कभी भी एक- दूसरे से तलाक नहीं लिया। दोनों की दो बेटियां करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता, करीना और करिश्मा के साथ रहती थी। जबकि रणधीर अकेले रहते थे। लेकिन 19 साल अलग रहने के बाद दोनों साल 2007 में एक हो गए। तबसे अब तक कपल एक-दूसरे के साथ ही रह रहे हैं।   




View this post on Instagram

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)



ये खबर भी पढ़िए...







इस फिल्मों में किया काम



जवानी दिवानी, हाथ की सफाई, रामपुर का लक्ष्मण, ढोंगी, खलीफा, कच्चा चोर, कल आज और कल, पोंगा पंडित,धरम करम, हीना, प्रेम ग्रंथ,दीवानी,हाथ की सफाई,हॉउसफुल 2, कस्मे वादे, बीवी ओ बीवी, भंवर, हरजाई, हमराही, चाचा भतीजा, राम भरोसे, आज का महात्मा, लफंगे, खलीफा, आख‍िरी डाकू, पुकार समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुके है। रणधीर आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2010 में फिल्म हाउसफुल 2 में अपने छोटे भाई ऋषि कपूर के साथ नजर आए थे। 




View this post on Instagram

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)


हैप्पी बर्थडे रणधीर कपूर रणधीर कपूर जन्मदिन रणधीर कपूर happy birthday randhir kapoor randhir kapoor birthday Bollywood News randhir kapoor बॉलीवुड न्यूज
Advertisment