टाइगर ने 4 साल की उम्र में ही लेना शुरू कर दी थी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग, महादेव के बड़े भक्त हैं एक्टर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
टाइगर ने 4 साल की उम्र में ही लेना शुरू कर दी थी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग, महादेव के बड़े भक्त हैं एक्टर

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज 2 मार्च को 33वां बर्थडे हैं। टाइगर का जन्म मुंबई में 2 मार्च 1990 को हुआ था। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। बचपन में पिता प्यार से उन्हें टाइगर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें दुनियाभर में लोग इसी नाम से जानने लगे। टाइगर भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। कहा जाता है कि वह हर सोमवार को शिव जी का व्रत रखते है।




View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)



हीरोपंती से किया बॉलीवुड में डेब्यू 



टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा- खासा कलेक्शन किया था। हीरोपंती के रिलीज होने के बाद टाइगर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। किसी ने टाइगर श्रॉफ के पिंक लिप्स का मजाक उड़ाया तो किसी ने उन्हें गर्ल लुक वाला बताया लेकिन उसके बाद की फिल्मों में टाइगर एक अच्छे एक्शन एक्टर बनकर उभरे। हीरोपंती के अलावा एक्टर बागी, अ फ्लाइंग जट्ट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, वॉर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके है।  




View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)



ये खबर भी पढ़िए...






दिशा के साथ रिलेशन में रह चुके हैं टाइगर 



जानकारी के मुताबिक टाइगर, दिशा पाटनी को डेट कर चुके थे। एक समय ऐसा था जब दोनों हर जगह साथ में ही स्पॉट किए जाते थे। हालांकि दोनों का ये रिलेशन जल्दी ही टूट गया था। दोनों को साथ में फिल्म 'बागी 2' में देखा गया था। 



बचपन में ही शुरू कर दी थी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग



कहा जाता है कि जब टाइगर 4 साल के थे, तब से ही उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। सीखने-सिखाने का यह सिलसिला 11 साल तक चलता रहा। झारखंड के राजू दास, टाइगर श्रॉफ के गुरु भी रह चुके हैं। उन्होंने टाइगर से केले के छिलके पर उसको फिसलते हुए प्रैक्टिस करवाया था। टाइगर, मार्शल आर्ट के साथ-साथ, जिमिंग, अक्रॉबाटिक्स औक डांस भी करते है। डांस में टाइगर श्रॉफ के आइकॉन माइकल जैक्सन और ऋतिक रोशन हैं।


टाइगर श्रॉफ बर्थ एनिवर्सरी टाइगर श्रॉफ जन्मदिन Bollywood News टाइगर श्रॉफ tiger shroff birth anniversary tiger shroff birthday बॉलीवुड न्यूज tiger shroff