MUMBAI. 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं शोमा आनंद का आज 65वां बर्थडे हैं। शोभा ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया लेकिन टीवी जगत में उन्हें ज्यादा सफलता मिली। शोमा का जन्म 16 फरवरी 1958 को मुंबई में हुआ था। शोमा का फिल्म हंगामा में अंजलि का किरदार काफी पसंद किया जाता है।
शादी के बाद नहीं मिला सपोर्ट
शोमा के करियर की शुरुआत बेहद खास रही। शोमा को पहली फिल्म बारूद थी। इस मूवी में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा शोमा ने क्या कूल हैं हम, कल हो ना हो,शादी करके फंस गया यार,बारूद, जिगर, कुली,फेरिस्त में घर एक मंदिर, घर द्वार, स्वर्ग से सुंदर, बड़े घर की बेटी,समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी है। शोमा ने जीतेंद्र, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और सचिन जैसे बड़े एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
ये खबर भी पढ़िए...
इस गलती ने बर्बाद कर दिया पूरा करियर
शोमा जब अपने करियर के पीक पर थी, तब उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी कर ली। शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। तारिक शाह से शादी करना उनका एक गलत फैसला माना जाता है। इसके बाद शोमा ने टीवी जगत में एंट्री ली। टीवी की दुनिया में शोमा को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में दोबारा एंट्री ली। हंगामा में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। 2006 में शोमा आखिरी बार फिल्म शादी करके फंस गया यार में नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
छोटे पर्दे पर इस शो से की शुरुआत
शोभा ने छोटे पर्दे पर टीवी सीरियल 'हम पांच' से शुरुआत की। इस सीरियल से शोमा की तकदीर बदल गई। इसके बाद उन्होंने फिर से बॉलीवुड में एंट्री मारी। लेकिन फिर उन्हें हमेशा साइड रोल मिले। शोमा ने दूसरी पारी में टीवी शोज में काम किया। हम पांच, कितने कूल हैं हम,भाभी,शरारत, मायका, खेलती है जिंदगी आंख मिचोली समेत कई शोज में शोभी नजर आईं।