MUMBAI. बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर के नाम से पहचाने जाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी का आज ( 14 मार्च) को बर्थडे है। रोहित शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ। उनकी मां बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थीं और पिता एक्शन कोरियोग्राफर और स्टंटमैन थे। रोहित के पिता ने हिंदी और कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया था। हालांकि उनके पिता का निधन हो गया है। पिता के गुजर जाने के बाद रोहित के सिर पर घर की सारी जम्मेदारी आ गई थी। रोहित बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)
17 साल की उम्र में शुरू किया काम
रोहित ने महज 17 साल की उम्र में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 13 सालों तक कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद 2003 में रोहित ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। बताया जाता है कि रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपए थी। उन्होंने बतौर डायरेक्टर जमीन फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन थे। इसके बाद रोहित ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। इसमें सूर्यवंशी, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंबा, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, सिंघम रिटर्न्स, गोलमाल 3, बोल बच्चन, दिलवाले समेत कई अन्य शामिल है। हालांकि 2003 में आई फिल्म गोलमाल ने उनकी किस्मत बदल दी।
View this post on Instagram
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)
ये खबर भी पढ़िए...
रोहित शेट्टी की शादी
रोहित ने माया शेट्टी से मई 2005 में शादी की थी। हालांकि रोहित शेट्टी की शादी के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते होंगे। क्योंकि उनकी पत्नी को कभी कैमरे के सामने आते हुए किसी ने नहीं देखा। रोहित भी कभी अपनी पत्नी का जिक्र नहीं करते। कहा जाता है कि माया, एक बैंकर है और बैंक में काम करती है।