MUMBAI. 90 के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक आज यानी 20 मार्च को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अलका ने कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। सिंगर का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में ही सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अलका ने अपने करियर में अब तक 1114 फिल्मों में 2486 हिंदी गाने गाए हैं। इसमें टिप टिप बरसा पानी, ऐ मेरे हमसफर, चुरा के दिल मेरा, अगर तुम साथ हो, दिलबर दिलबर, थिरकत अंग लचक झुकी,परदेसी परदेसी जाना नहीं जैसे गाने शामिल हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)
छोटी से उम्र में रखा सिगिंग की दुनिया में कदम
अलका ने छोटी सी उम्र में गाना गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर का पहला गाना आकाशवाणी के लिए गाया था। इसके कुछ साल बाद उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गईं। यहां पर अलका याग्निक की मुलाकात राजकपूर से हुई। राज को अलका की आवाज बहुत पसंद आई थी। उन्होंने ही अलका की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से करवाई। इसके बाद 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म पायल की झंकार का थिरकत अंग लचक झुकी गाना गाया। अलका ने 1988 में आई फिल्म तेजाब के गाने एक दो तीन से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। अल्का अपने सिंगिंग करियर में करीब 16 भाषाओं में 2000 गाने गा चुकी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)
ये खबर भी पढ़िए...
27 साल से पति से अलग रह रहीं अलका
अलका ने 1989 में बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर बाद में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी 27 सालों से अलका अपने पति से अलग रह रही हैं। शादी के बाद दूर रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है बल्कि दोनों का काम है।