MUMBAI. टीवी दुनिया के भगवान राम'यानी अरुण गोविल का आज ( 12 जनवरी) को 65वां बर्थडे हैं। अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। अरुण छह भाई और दो बहनों में चौथे नंबर के हैं। उन्होंने दुनियाभर में राम के रोल में खूब पॉपुलैरिटी हासिल की हैं। टीवी पर उनकी छवि ही ऐसी बन गई थी कि जहां भी लोग उन्हें देखते है, तो उनके लिए अपनी श्रद्धा दिखाने लगते है। लेकिन कहा जाता है कि राम के किरदार की वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।
लोग हकीकत में समझने लगे थे राम
दरअसल अरुण ने रामानंद सागर की रामायण में प्रभु राम का रोल प्ले किया था। उनका ये रोल लोगों के दिलों में इस तरह से बैठ गया कि वह उन्हें हकीकत में राम समझने लगे। लोगो को जब भी वह कहीं मिलते तो वह उनके पैर छूने लग जाते थे। बताया जाता है कि अरुण के पिता चाहते थे कि वो एक सरकारी नौकरी करें। लेकिन अरुण सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते थे। वह चाहते थे कि वो ऐसा कुछ करें जिसके लिए उन्हें दुनिया याद करें और ऐसा हुआ भी।
View this post on Instagram
A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)
ये खबर भी पढ़िए...
अरुण ने पहेली से किया बॉलीवुड डेब्यू
अरुण ने फिल्म पहेली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म 1977 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह काफी फिल्मों में नजर आए। इसमें सावन को आने दो, राधा और सीता, जुदाई, जियो तो ऐसे जियो, इतनी सी बात, कमांडर, हिम्मतवाला, कानून मेरी मुट्ठी में, दिलवाला, नफरत, ढाल, दो आंखें बारह हाथ, गांव देश समेत कई अन्य फिल्में है। अरुण ने एक्ट्रेस श्रीलेखा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)