जिस्म से फिल्मों में आए, धूम से पहचान मिली, बिपाशा के साथ 9 साल रिलेशन में रहे, गजब की फिजीक पर प्योर वेजिटेरियन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
जिस्म से फिल्मों में आए, धूम से पहचान मिली, बिपाशा के साथ 9 साल रिलेशन में रहे, गजब की फिजीक पर प्योर वेजिटेरियन

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। जॉन का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल में हुआ था। एक्टर अपनी फिटनेस और सिक्स पैक के लिए जाने जाते हैं। जॉन एक मिक्स्ड फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता केरल के मलयाली ईसाई हैं। जबकि मां एक ईरानी हैं, जो गुजरात से हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)



फिल्म जिस्म से किया डेब्यू, धूम से मिली पहचान



जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग से पहले भी एक्टर ने एक जॉब की है। दरअसल, जब जॉन ने एमबीए पूरा किया था। बाद में उन्होंने एक कंपनी ज्वाइन की थी, जहां उन्हें हर महीने 6,500 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जॉन ने फिल्म जिस्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म सिनेमाघरों में 2003 को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जॉन को असली पहचान फिल्म धूम से मिली थी। ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। जॉन अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसमें फिल्म साया,मुंबई सागा,पाप,काल, वाटर, गरम मसाला, टैक्सी नबंर 9211, दोस्ताना, न्यूयॉर्क, मद्रास कैफे, सत्यमेव जयते समेत कई अन्य फिल्में शामिल है।   




View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)



प्योर वेजिटेरियन हैं जॉन 



जॉन प्योर वेजिटेरियन हैं। वह अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखते है। इसके अलावा एक्टर अपनी बाइक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। कहा जाता है कि एक्टर को बाइक का बहुत शौक है। वह सुपर बाइक्स के काफी शौकीन हैं। इस वजह से जॉन के पास बाइक्स का बेहद शानदार कलेक्शन है। उनके पास बेहद महंगी बाइक्स हैं। अपनी बाइक्स के कलेक्शन को वह समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी दिखाते रहते हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)



9 साल तक बिपाशा को किया डेट 



बिपाशा बसु और जॉन लगभग 9 साल तक रिलेशन में रहे थे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इसके बाद दोनों किसी वजह से अलग हो गए थे। बिपाशा के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद एक्टर ने प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से की शादी कर ली थी। उन्होंने शादी के लगभग 2 साल बाद यानी 2014 में अपने फैंस को शादी के बारे में बताया था। वहीं बिपाशा ने जॉन से ब्रेकअप के बाद करण ग्रोवर के साथ शादी कर ली थी। अब हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। 2016 में बिपाशा और करण की शादी हुई थी। 




View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)





View this post on Instagram

A post shared by Dabboo Ratnani (@dabbooratnani)


John  crazy for Bikes John Abraham Birthday Wishes Happy Birthday John Abraham 2022 John Abraham Birthday 2022 Bollywood News जॉन ब्राइक्स के दीवाने जॉन अब्राहम बर्थडे विश हैप्पी बर्थडे जॉन अब्राहम 2022 जॉन अब्राहम बर्थडे 2022
Advertisment