परवीन का रहा तीन लोगों से अफेयर, हर बार मिला धोखा, एक्ट्रेस के इश्क में डूबे महेश भट्ट ने उनकी जिंदगी पर बनाईं दो फिल्में 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
परवीन का रहा तीन लोगों से अफेयर, हर बार मिला धोखा, एक्ट्रेस के इश्क में डूबे महेश भट्ट ने उनकी जिंदगी पर बनाईं दो फिल्में 

MUMBAI.  70 के दशक की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस परवीन बॉबी का आज ( 4 अप्रैल) को 73वां बर्थडे है। परवीन उस समय की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक थीं। उनका जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। परवीन ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्में की है। इसमें अमर अकबर एंथनी, दीवार, नमक हलाल, कालिया, काला पत्थर, शान जैसी फिल्में शामिल है। बॉलीवुड फिल्मों में बॉबी की एक्टिंग की अलग पहचान थीं।



चरित्र से किया करियर शुरु



परवीन ने फिल्म चरित्र से करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 1973 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि चरित्र बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। कालिया, खुद्दार और दीवार सहित कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। परवीन की फिल्में तो सुपरहिट होती ही थी। लेकिन साथ में उन फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...






एक्ट्रेस की जिंदगी पर बनीं दो फिल्में



परवीन बॉबी के इश्क में डूबे महेश भट्ट ने उनकी लाइफ पर दो फिल्में भी बनाईं है। इनमें से पहली 2006 में आई वो लम्हे थी। जबकि दूसरी अर्थ थी। इससे महेश भट्ट ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।




View this post on Instagram

A post shared by Parveen Babi (@parveen_babifan)



तीन मर्दों से रहा परवीन का अफेयर



परवीन का तीन लोगों से अफेयर रहा है। सबसे पहला अफेयर उनका विलेन का किरदार निभाने वाले डैनी डेंजोगपा के साथ रहा है। दोनों ने एक- दूसरे को 4 साल तक रिश्ते में रहे। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद परवीन और कबीर बेदी नजदीक आ गए। ये रिश्ता भी जल्दी टूट गया। कबीर बेदी से ब्रेकअप के बाद परवीन बॉबी शादीशुदा महेश भट्ट को चाहने लगीं, लेकिन सिगरेट, शराब की वजह से वह बहुत बीमार रहने लगी थीं। इस वजह से महेश भट्ट ने भी उन्हें छोड़ दिया।




View this post on Instagram

A post shared by Parveen Babi (@parveen_babifan)





Bollywood News परवीन बॉबी  बर्थ एनिवर्सरी परवीन बॉबी  जन्मदिन परवीन बॉबी Parveen Babi Birth Anniversary बॉलीवुड न्यूज Parveen Babi Birthday Parveen Babi
Advertisment