ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं, लगातार 4 फिल्में फ्लॉप रहने के बाद हिंदी सिनेमा में सक्सेस मिली, सलमान के आज भी चर्चे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं, लगातार 4 फिल्में फ्लॉप रहने के बाद हिंदी सिनेमा में सक्सेस मिली, सलमान के आज भी चर्चे

MUMBAI. ऐश्वर्या राय आज यानी 1 नवंबर को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर, 1973 को हुआ था। उन्होंने न सिर्फ मिस वर्ल्ड का खिताब जीता बल्कि बॉलीवुड में कई जबरदस्त फिल्में भी की। ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। एक्ट्रेस करीब 775 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। बताया जाता है कि ऐश हर फिल्म 10 से 12 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक बिजनेसवुमन भी हैं।







View this post on Instagram

A post shared by Queen of Bollywood (Official) (@aishwaryaraibachchan_fc)





फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से किया बॉलीवुड में डेब्यू





ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 1997  में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से अपना डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से ऐश्वर्या को दुनियाभर में खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने ने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी। हाल ही में ऐश्वर्या फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आई थी। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म चोल साम्राज्य के समय की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है।  







View this post on Instagram

A post shared by Queen of Bollywood (Official) (@aishwaryaraibachchan_fc)





इन एक्टर के साथ जुड़ा था ऐश्वर्या का नाम





बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐश्वर्या का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा था। एक समय ऐसा था जब उनके अफेयर्स और ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थी।  इसमें राजीव मूलचंदानी, हेमंत त्रिवेदी, अक्षय खन्ना, सलमान खान, विवेक ओबेरॉय का नाम शामिल है। ऐश्व और सलमान का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक है। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। सलमान और ऐश्वर्या काफी करीब थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के प्यार में दरार आ गई थी और दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या का दिल विवेक ओबेरॉय पर आ गया था। विवेक के साथ भी एक्ट्रेस का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था। 







View this post on Instagram

A post shared by Queen of Bollywood (Official) (@aishwaryaraibachchan_fc)





इस साल हुई थी अभिषेक संग शादी





कई एक्टर के साथ नाम जुड़ने के बाद ऐश्वर्या का नाम अभिषेक बच्चन के साथ भी जुड़ा था। ऐश्वर्या और अभिषेक ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो , बंटी और बबली, उमराव जान, धूम-2, और गुरु में साथ में नजर आए थे। दोनों के प्यार की कहानी फिल्म 'गुरू' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसी फिल्म के सेट में अभिषेक ने ऐश को प्रापोज किया था। ऐश्वर्या और अभिषेक 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कबल की शादी को अब लगभग 14 साल हो गए हैं। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने 5 साल का ब्रेक लिया। 2010 में फिल्म 'गुजारिश' के बाद उन्होंने 2015 में फिल्म जज्बा से फिल्मी दुनिया में कमबैक किया था। 







View this post on Instagram

A post shared by Queen of Bollywood (Official) (@aishwaryaraibachchan_fc)



ऐश्वर्या राय हैप्पी बर्थडे ऐश्वर्या राय happy birthday Aishwarya Rai aishwarya rai