प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर हुआ रिलीज, रिचर्ड मैडेन के साथ दिखा ''देसी गर्ल'' का नया अंदाज

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर हुआ रिलीज, रिचर्ड मैडेन के साथ दिखा ''देसी गर्ल'' का नया अंदाज

MUMBAI. प्राइम वीडियो ने प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर अपनी आने वाली एपिक स्पाई-थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के लिए हाई-ऑक्टेन ऑफिशियल ट्रेलर को लॉन्च कर दिया है। ग्लोबल सीरीज के पहले सीजन में छह-एपिसोड हैं, जिनमें से दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर होगा। इसका ट्रेलर देखकर फैंस सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 



; title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen>



क्या है सीरीज की कहानी?



सिटाडेल का ट्रेलर दमदार है। जासूसी खुरापात और एक्शन सीक्वेंस से लैस इस 2 मिनट 16 सेकेंड के वीडियो अमूमन हर किसी ने एंजॉय किया। प्रियंका ने ग्लैमर के तड़के के साथ भरपूर एक्शन परोसा है। एक्टर स्टेनली के साथ उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती हैं। जासूस का कैरेक्टर प्ले कर रही प्रियंका मजेदार ट्वीस्ट एंड टर्न लेती दिखेंगी। सीरीज में प्रियंका ने खुद ही अपने डायलॉग्स की डबिंग की है।  उन्हें पिस्तौल के साथ खेलते देख फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। कमेंट कर उनके जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें...






लीड रोल में है प्रियंका चोपड़ा 



बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज का भारत के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सिटाडेल को रुसो ब्रदर्स के AGBO और शो रनर डेविड वेइल के बैनर तले बनाया जा रहा है। सीरीज में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविले के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस लीड रोल में हैं। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी। बड़े पैमाने पर दर्शक इसे देख सकेंगे। सिटाडेल का प्रीमियर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगा।




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)




12 को लॉन्च होगी फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी



प्रियंका चोपड़ा जोनस और सैम ह्यूगन की हॉलीवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' अब 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने यह जानकारी दी। इस फिल्म की कहानी जिम स्ट्रॉस ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। इस अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज में पहले भी कईं बार देरी हो चुकी है। पूर्व में यह 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।


प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल का ट्रेलर रूसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल bollywood actress priyanka chopra citadel trailer russo brothers series citadel