वीडियो में एक्शन करते दिखे शाहरुख, लोगों ने पठान समझकर देख डाला, लेकिन सच कुछ और...

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
वीडियो में एक्शन करते दिखे शाहरुख, लोगों ने पठान समझकर देख डाला, लेकिन सच कुछ और...

MUMBAI. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 4 साल बाद पठान से कमबैक कर रहे हैं। फैंस पठान के  ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि पठान का ट्रेलर लीक हो गया है। वीडियो में शाहरुख फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने पठान का समझकर उसे देखा लेकन सच कुछ और ही है। आइए जानते हैं कि ये वीडियो किसका है...



पठान को लेकर फैंस बेकरार



बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। 4 साल बाद उनकी पठान फिल्म आ रही है। विवाद के बावजूद भी किंग खान के फैंस उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पठान का ट्रेलर बताया जा रहा है।



वीडियो में शाहरुख खान फुल ऑन एक्शन मोड में



पठान के पोस्टर्स और सॉन्ग रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फैंस पठान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि पठान का ट्रेलर लीक हो गया है। वीडियो में शाहरुख खान फुल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वे कई लोगों से अकेले ही फाइट कर रहे हैं।




— Kanchana Run_out ???? (@KanchanaOut) January 2, 2023

 



वायरल वीडियो की ये है सच्चाई



शाहरुख खान की पठान का वीडियो लीक नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पठान का नहीं है, बल्कि  शाहरुख का ये पुराना वीडियो है, जो थम्स अप कोल्ड ड्रिंक के एड का है। शाहरुख के वायरल वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट करके बता भी रहे हैं कि ये थम्स अप के एड का वीडियो है। 



विवादों में बनी है शाहरूख की फिल्म



पठान की बात करें तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। बेशर्म रंग गाने में दीपिका के केसरिया रंग की बिकिनी पहनने पर जमकर विवाद हो रहा है। विवाद को देखते हुए CBFC के चीफ ने पठान के मेकर्स को बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। 



25 जनवरी को रिलीज होगी शाहरूख की पठान



विवादों के बीच पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखेंगे। शाहरुख ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी और फिजिक्स पर काफी मेहनत की है। फिल्म के गाने रिलीज होते ही चार्टबीट पर छा गए। हालांकिअब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।


शाहरुख खान शाहरूख दीपिका मूवी पठान pathan trailer bollywood news shahrukh deepika movie pathan Shahrukh Khan बॉलीवुड न्यूज पठान पठान का ट्रेलर Pathan
Advertisment