वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद तू झूठी मैं मक्कार के कलेक्शन में गिरावट, 100 करोड़ से बस इतनी दूर रणबीर- श्रद्धा की फिल्म

author-image
Harmeet
एडिट
New Update
वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद तू झूठी मैं मक्कार के कलेक्शन में गिरावट, 100 करोड़ से बस इतनी दूर रणबीर- श्रद्धा की फिल्म

MUMBAI. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्‍कार सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से अच्छा कलेक्शन कर रही है। लेकिन अब फिल्म रिलीज के 6वें दिन तू झूठी मैं मक्‍कार के कलेक्शन में गिरावट हुई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब  76.24 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का अब तक का ये सबसे कम कलेक्शन है। हालांकि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 



6वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट



फिल्म ने ओपनिंग डे 8 मार्च को 15.73 करोड़ रुपए,  दूसरे दिन 9 मार्च को 10.34 करोड़, तीसरे दिन  10 मार्च को 10.52 करोड़, चौथे दिन 11 मार्च को 16.57 करोड़,पांचवे दिन 12 मार्च को 17.08 करोड़, छठे दिन  13 मार्च को 6 करोड़ का बिजनेस किया है। कुल मिलाकर फिल्म अब तक सिर्फ 76.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई है। 



ये खबर भी पढ़िए...






पहली बार दिख रही ये जोड़ी



फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आ रहे है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे है। फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बोनी की यह पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक्टिंग की है।


तू झूठी मैं मक्‍कार कमाई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर TJMM Box Office Collection Tu Jhoothi ​​Main Makkar 6th Day  Collection Tu Jhoothi ​​Main Makkar Earnings फिल्म तू झूठी मैं मक्कार film Tu Jhoothi ​​Main Makkar Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor तू झूठी मैं मक्‍कार 6वें दिन कमाई
Advertisment