भाभी जी के घर पर नजर नहीं आएंगी अंगूरी भाभी.....इस कारण घर ही नहीं देश से जा रहीं हैं दूर..?

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भाभी जी के घर पर नजर नहीं आएंगी अंगूरी भाभी.....इस कारण घर ही नहीं देश से जा रहीं हैं दूर..?

NEW DELHI. मशहूर टीवी शो "भाभी जी घर पर हैं" के फैंस को यह खबर निराश कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे आने वाले समय में कुछ दिनों के लिए स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगी। भाभी जी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे  इस शो से ब्रेक ले रहीं हैं। आइए आपको बताते है कि आखिर अंगूरी भाभी ने भाभी जी घर पर हैं शो से क्यों  ब्रेक लिया है?



भाभी जी घर पर हैं से ब्रेक ले रही अंगूरी भाभी 



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभांगी अत्रे शो से ब्रेक ले रही हैं। अंगूरी भाभी के फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि वह सिर्फ कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं। ऐसे में फैंस इस शो में भाभी जी को काफी मिस करने वाले हैं। हालांकि शो के मेकर्स को शो की टीआरपी गिरने का डर भी सता रहा है। 



सही पकड़े हैं डायलॉग से फेमस हुई शुभांगी अत्रे



भाभी जी घर पर हैं शो की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। यह शो हमेशा टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में शामिल रहता है। यह शो &TV पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है। इस शो में अंगूरी भाभी का सही पकड़े हैं डायलॉग घर-घर में मशहूर है।



बेटी की पढ़ाई के लिए ले रही ब्रेक



दरअसल शुभांगी एक सिंगल मदर है। शुभांगी अपनी बेटी की पढ़ाई का पूरा ध्यान अकेले ही रखती हैं। उनकी बेटी अपनी हायर एजुकेशन के लिए USA जा रही है । ऐसे में शुभांगी अपनी बेटी को USA में सेटल करने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी ले रही हैं।  



शुभांगी का निजी जिंदगी रहा चर्चाओं में 



बता दें कि शुभांगी अत्रे पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शुभांगी अत्रे ने कुछ ही दिनों पहले अपने फैंस को बताया था कि वो अपने पति (पीयूष पूरे) को तलाक दे रही हैं। इन दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी। शादी के 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। तलाक की वजह पर शुभांगी ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ स्थिर नहीं है। 




 


Bhabhi Ji Ghar Par Hain Angoori Bhabhi &TV show Bhabhi Ji Ghar Par Hain Shubhangi Atre as angoori bhabhi भाभी जी घर पर हैं टीवी शो अंगूरी भाभी एंड टीवी शो भाभी जी घर पर हैं अंगूरी भाभी के रूप में शुभांगी अत्रे Shubhangi Atre husband Peeyush Poorey