बोनी कपूर की BMW कार से 39 लाख के बर्तन जब्त! बिना दस्तावेज के चेन्नई से मुंबई ले जाए जा रहे थे यूटेंसिल्स

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बोनी कपूर की BMW कार से 39 लाख के बर्तन जब्त! बिना दस्तावेज के चेन्नई से मुंबई ले जाए जा रहे थे यूटेंसिल्स

MUMBAI.  प्रोड्यूसर बोनी कपूर मुश्किलों में फंस गए है। कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान लाखों के चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। इस मामले की पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये सभी बर्तन बोनी कपूर के परिवार के हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर के पास इन चांदी के बर्तन से जुड़े दस्तावेज ना मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया है।



पांच बक्सों में रखे थे बर्तन



दरअसल 66 किलोग्राम चांदी के बर्तनों को बिना किसी दस्तावेज के चेन्नई से मुंबई ले जाया जा रहा था। हेब्बल में एक टोल पर दावणगेरे के पास चेकपोस्ट पर जांच के दौरान इन्हें रोका गया और इनसे जुड़े दस्तावेज मांगे गए। लेकिन ये लोग उन्हें दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए। कहा जा रहा है कि चांदी के सभी बर्तन पांच बक्सों में रखे हुए थे। 




View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)



ये खबर भी पढ़िए....






जांच के दौरान ये सामान जब्त



जांच के दौरान अधिकारियों को बर्तनों में चांदी के कटोरे, चांदी के पानी के मग, चांदी की चम्मच और चांदी की प्लेट मिली हैं। गाड़ी में मौजूद ड्राइवर सुल्तान खान और अन्य यात्री हरि सिंह से पूछताछ के बाद इन बर्तनों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि ये चांदी का सामान बोनी के परिवार का है। हरी सिंह के खिलाफ दावणगेरे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। कार बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिन्हें बोनी कपूर चलाते हैं। 


बोनी की कार से  बर्तन जब्त मुश्किल में आए बोनी प्रोड्यूसर बोनी कपूर utensils worth 39 lakhs seized from Boney car utensils seized from Boney car Boney in trouble Bollywood News Producer Boney Kapoor बॉलीवुड न्यूज बोनी कार से 39 लाख के बर्तन जब्त
Advertisment