वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द बनने वाले है मम्मी-पापा! कपल के करीबी ने बताई दोनों के बेबी प्लान की सच्चाई

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द बनने वाले है मम्मी-पापा! कपल के करीबी ने बताई दोनों के बेबी प्लान की सच्चाई

MUMBAI. एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल इन दिनों काफी चर्चा में है। खबरें है कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। हालांकि इसपर दोनों में से किसी का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण और उनकी पत्नी नताशा एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार कयास लगा रहे है कि ये कपल जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाला है। 





क्या टाइमपास है?- करीबी





दरअसल वरुण और नताशा को फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था। इसके बाद फैंस को लग रहा था कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे। लेकिन अब दोनों के एक करीबी दोस्त ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। करीबी ने बताया कि ये दोनों फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट के पास गए थे। उन्होंने कहा लोग कुछ भी लिखते हैं, कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है। ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों की फिलहाल कोई प्लेनिंग नहीं है।







View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





ये खबर भी पढ़िए... 













वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स





हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वरुण और नताशा को लेकर ऐसी खबर सामने आई हो। इससे पहले भी कई बार दोनों के पेरेंट्स बनने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। बता दें, वरुण और नताशा ने 2021 में शादी की थी। शादी से पहले वरुण और नताशा ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। ऐसे में 2021 की शुरुआत में इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नया नाम दे दिया था। वहीं बात की जाएं वरुण के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म जन गण मन में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास मिस्टर और मिसेज माही, बवाल भी है। 



वरुण धवन Varun Dhawan Bollywood News वरुण- नताशा बनेंगे पेरेंट्स बॉलीवुड न्यूज नताशा दलाल Natasha Dalal Pregnant Varun- Natasha become parents Natasha Dalal