केएल राहुल और अथिया को विराट कोहली ने गिफ्ट की 2 करोड़ की कार, धोनी ने दी 80 लाख की बाइक

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
केएल राहुल और अथिया को विराट कोहली ने गिफ्ट की 2 करोड़ की कार, धोनी ने दी 80 लाख की बाइक

NEW DELHI. केएल राहुल और अथिया शेट्टी को शादी में महंगे गिफ्ट मिले हैं। विराट कोहली ने राहुत और अथिया को BMW कार गिफ्ट की है। कार की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट की है जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है।



राहुल और अथिया ने 23 जनवरी को की शादी




View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)



बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी की तस्वीरें ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तस्वीरों में एक्ट्रेस आथिया और क्रिकेटर राहुल एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं।



सुनील शेट्टी ने किया प्यार भरा पोस्ट




View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)



शादी के बाद सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की एक खूबसूरत फोटो शेयर करके प्यार भरा पोस्ट लिखा था। सुनील शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्यार और विश्वास के साथ सही शख्स का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूती प्यार और विश्वास ही देता है। तुम दोनों को ढेर सारी बधाई मेरे बच्चों। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।'



कब होगा कपल का ग्रैंड रिसेप्शन ?



न्यूली वेड कपल के बिजी शेड्यूल के चलते रिसेप्शन को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। खबरें है कि अभी राहुल को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलनी है। इसके तुरंत बाद आईपीएल 2023 होना है। इस वजह से रिसेप्शन को थोड़ा-सा डीले कर दिया गया है। खबरें है कि आईपीएल होने के बाद इस कपल का रिसेप्शन होगा। इस बात की जानकारी खुद सुनील शेट्टी ने दी है।



ये खबर भी पढ़िए..



थिएटर में आई किंग खान की पठान, फैंस ने फिल्म को बताया आउटस्टैंडिंग, ज्यादातर दर्शकों ने दी 5 स्टार रेटिंग



रिसेप्शन में शामिल होंगे 3 हजार मेहमान



सुनील ने बताया कि कपल की रिसेप्शन शादी के तुरंत बाद नहीं होने वाली है। इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि अथिया और राहुल दोनों के बिजी शेड्यूल के चलते रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद होगा। दोनों की इस पार्टी में 3 हजार मेहमान शामिल होंगे। इसमें बॉलीवुड स्टार्स, राजनेताओं और कुछ टॉप बिजनेसमैन को न्योता दिया गया है।


KL Rahul धोनी ने गिफ्ट की बाइक विराट कोहली ने गिफ्ट की कार राहुल और अथिया को शादी का तोहफा Dhoni gift kawasaki ninja bike Virat Kohli gift bmw car Athiya Shetty Rahul and Athiya wedding gift अथिया शेट्टी केएल राहुल