लॉरेंस बिश्नोई पर बनने जा रही है वेब सीरीज, जानें क्या होगा टाइटल
Dolly patil | Oct 18, 2024, 13:36 IST
लॉरेंस बिश्नोई
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित जल्द ही फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस एक जबरदस्त वेब सीरीज बनाने जा रहा है। फिल्म का टाइटल भी तय कर लिया गया है।
जल्द ही फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित एक जबरदस्त वेब सीरीज बनाने जा रहा है। फिल्म का टाइटल ‘लॉरेंस -अ गैंगस्टर स्टोरी’ तय कर लिया गया है। वेब सीरीज को इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने आधिकारिक रूप से टाइटल आवंटित किया है। यह वेब सीरीज सत्य घटनाओं पर आधारित रहेगी।
हाल के हुए आपराधिक मामलों को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम काफी खबरों में रहा। 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के ऊपर भी लॉरेंस बिश्नोई का खतरा लगातार मंडरा रहा है। आपको बता दें सलमान खान के घर पर फायरिंग में भी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली ताजा धमकी के बाद अब एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
'लॉरेंस -अ गैंगस्टर स्टोरी' टाइटल रिलीज करने के बाद अब वेब सीरीज के निर्माता अमित जानी ने दिवाली के बाद पहले पोस्टर की भी घोषणा कर दी है। फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस सत्य घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। इससे पूर्व उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल साहू के मर्डर पर आधारित 'अ टेलर मर्डर स्टोरी' और पाकिस्तान की सीमा और नोएडा के सचिन की कहानी पर आधारित सीरीज 'करांची टू नोएडा' का निर्माण फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस कर चुका है।
लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज में लॉरेंस के गैंगस्टर बनने से पहले और अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद की घटनाओं को दर्शाया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई का नाम देश के कई विवादस्पद घटनाओं में आया है, कुछ आपराधिक मामले बेहद भयावह हैं। इस सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क, उसका प्रभाव, आपराधिक जगत में लॉरेंस की पहुंच का विस्तार दर्शकों को देखने मिलेगा।
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में लॉरेंस का हाथ
पोस्टर होगा जल्द रिलीज
लॉरेंस के आपराधिक जगत की दिखेगी झलक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar