नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों का दिया जवाब

Dolly patil | Jun 24, 2024, 14:39 IST
Share
fff
fff

फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर एक स्पेशल गाने के शूट के दौराननाना पाटेकर ने उनको गलत तरीके से छुआ था। ऐसा कहना है तनुश्री दत्ता का... जिस पर अब नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ी है।

2018 में #MeToo मूवमेंट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट और भद्दे बर्ताव की कहानियों का खुलासा किया था।

इसी के साथ आशिक बनाया आपने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भी सामने आई थीं। उन्होंने नाना पाटेकर पर हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

तब तो नाना पाटेकर ने इस पर खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन अब छह साल बाद उन्होंने कि इस आरोप का जवाब दिया है।

क्या बोले नाना पाटेकर?

नाना पाटेकर से पूछा गया कि क्या वह तनुश्री दत्ता के यौन उत्पीड़न के आरोप से नाराज हैं? तो इस सवाल का जवाब देते हुए नाना पाटेकर ने कहा, कि नहीं! मुझे तो मालूम था न कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।

मुझे गुस्सा नहीं आया। मैं इससे परेशान नहीं हुआ था। कुछ हुआ ही नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह किस बारे में था। कुछ हुआ होता तो हम बताते।

अचानक कोई कहता है आपने ऐसा किया। हम क्या कहते, हमने नहीं किया? इसके अलावा और क्या कह सकते थे।

पुलिस ने किया बरी

2018 में तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta )ने नाना पाटेकर (Nana Patekar )के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में एक स्पेशल गाने की फिल्मिंग के दौरान नाना ने अनुचित व्यव्हार किया था।

हालांकि नाना ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया था और कहा था कि 2018 में उस दिन सेट पर 50 लोग थे।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने तनुश्री दत्ता की बात का कोई सबूत न मिलने के बाद नाना पाटेकर को इन आरोपों से बरी कर दिया था।

मैं इस इंडस्ट्री का हूं ही नहीं

जानकारी के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान नाना ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग रहने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। नाना ने कहा मैंमैं इस इंडस्ट्री का हूं ही नहीं। मुझे इंडस्ट्री के मुद्दों और वहां क्या चलता है ये सब पता ही नहीं रहता।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Nana Patekar
  • नाना पाटेकर
  • Tanushree Dutta
  • तनुश्री दत्ता
  • MeToo मूवमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा