फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
Amresh Kushwaha | Sept 01, 2024, 16:46 IST
रेल हादसे की साजिश
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्रेन दुर्घटनाओं के लिए मुसलमानों को दोषी ठहराया है। यह दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला दिया है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ट्रेन हादसों की खबर सामने आ रही है। कहीं पर ट्रेन के आपस में टकराने, तो कहीं पर से ट्रेन के पटरी पर से उतने की खबर देखने को मिलती है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ( Union Minister Giriraj Singh )ने इन रेल दुर्घटनाओं के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने बताया कि इन दुर्घटनाओं के पीछे एक बड़ी साजिश है।
यह दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला दिया। इस वीडियो में तीन लड़के रेल की पटरी पर खड़े हैं। इनमें से एक लड़का पटरी के नट-बोल्ट ढीले करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में लड़कों की पोशाक से उन्हें मुस्लिम के रूप में पहचाना जा रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोगो इसे देखकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता मनीष कश्यप समेत कई लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इनके खिलाफ कारवाई करने की मांग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह रेल मंत्री से आग्रह कर रहे है की जितने भी लोग रेलवे पटरी के आस पास झुग्गी झोपड़ी में पड़े है उन्हें हटाओ नहीं तो किसी दिन ये बहुत बड़ा कांड कर देंगे।
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो पाकिस्तानी ट्रेन्स नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर 5 दिसंबर 2023 को अपलोड किया हुआ मिला। इसके टाइटल में उर्दू में लिखा गया था कि ये घटना बोट बेसिन पुलिस चौकी की है। बता दें कि बोट बेसिन, पाकिस्तान के कराची शहर का एक इलाका है।
thesootr ने इस पोस्ट में मिली जानकरी के की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला जहां 6 दिसंबर 2023 को वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये घटना सरताज खान रेलवे फाटक, बोट बेसिन की है। जहां तीन लड़के रेलवे की पटरी से नट-बोल्ट निकालते हुए दिखे थे। मामले में पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार कर, चुराया हुआ लोहा और नट-बोल्ट बरामद किया था।
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का है जिसे भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
वीडियो वायरल हो रहा है, बच्चे हथौड़ों से रेल पटरी के जोड़ हटा रहे हैं. उसके ऊपर स्लीपर से लोग दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
भारत में जितनी भी ट्रेनें पटरी से उतरी हैं, वो एक खास समुदाय के लोगों ने किया है,ये स्लीपर सेल आतंकवादियों का है और राजनीतिक स्लीपर सेल राहुल गांधी की जुबान चुप… pic.twitter.com/bCnBstoWzn
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 29, 2024
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता मनीष कश्यप समेत कई लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इनके खिलाफ कारवाई करने की मांग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह रेल मंत्री से आग्रह कर रहे है की जितने भी लोग रेलवे पटरी के आस पास झुग्गी झोपड़ी में पड़े है उन्हें हटाओ नहीं तो किसी दिन ये बहुत बड़ा कांड कर देंगे।
वीडियो पता नही कहा की है पर आप कपड़ो से पहचान सकते हो ये महानुभाव लोग कौन हैं@RailMinIndia @AshwiniVaishnaw
महोदय जितने भी रेलवे पटरी के आस पास झुग्गी झोपड़ी में पड़े है उन्हें हटाओ नही तो किसी दिन ये बहुत बड़ा कांड कर देंगे pic.twitter.com/vMVHTzlWQw
— Manish Kasyap Son Of Bihar (@ManishKasyapsob) August 29, 2024
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
thesootr ने इस पोस्ट में मिली जानकरी के की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला जहां 6 दिसंबर 2023 को वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये घटना सरताज खान रेलवे फाटक, बोट बेसिन की है। जहां तीन लड़के रेलवे की पटरी से नट-बोल्ट निकालते हुए दिखे थे। मामले में पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार कर, चुराया हुआ लोहा और नट-बोल्ट बरामद किया था।
गलत है वायरल वीडियो का दावा
एमपी प्री PG काउंसलिंग में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए 30% सीटों की सीमा तय
By Neel Tiwari
जयपुर के विद्याधर का बाग में शादी-पार्टियों पर रोक, हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट टेंडर पर भी उठाए सवाल
By Mukesh Sharma
डॉक्टर को दिखाने आया था युवक, अचानक हाथ में फट गया फोन, क्लिनिक में मचा हड़कंप
By Amresh Kushwaha
हाथ-पैर हिल रहे हों, फिर भी चाहिए 16-18 साल की सुंदर महिला, विधायक पन्नालाल शाक्य ने कसा अधिकारियों पर तंज
By Sandeep Kumar
वेतन, बोनस और भुगतान के नियम बदले: अब हर कर्मचारी को मिलेगी वेतन पर्ची; शादी के बाद नॉमिनी भी बदलना होगा
By VINAY VERMA
गैर-RAS अफसरों के IAS चयन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 दिन में फैसला लेने के निर्देश
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, 4 नवंबर तक रायपुर की CBI कोर्ट में करना होगा पेश
By VINAY VERMA