फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल

Amresh Kushwaha | Sept 01, 2024, 16:46 IST
Share
रेल हादसे की साजिश
रेल हादसे की साजिश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्रेन दुर्घटनाओं के लिए मुसलमानों को दोषी ठहराया है। यह दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला दिया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ट्रेन हादसों की खबर सामने आ रही है। कहीं पर ट्रेन के आपस में टकराने, तो कहीं पर से ट्रेन के पटरी पर से उतने की खबर देखने को मिलती है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ( Union Minister Giriraj Singh )ने इन रेल दुर्घटनाओं के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने बताया कि इन दुर्घटनाओं के पीछे एक बड़ी साजिश है।

यह दावा करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का हवाला दिया। इस वीडियो में तीन लड़के रेल की पटरी पर खड़े हैं। इनमें से एक लड़का पटरी के नट-बोल्ट ढीले करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में लड़कों की पोशाक से उन्हें मुस्लिम के रूप में पहचाना जा रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोगो इसे देखकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...

वायरल हो रहा वीडियो...

वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता मनीष कश्यप समेत कई लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इनके खिलाफ कारवाई करने की मांग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह रेल मंत्री से आग्रह कर रहे है की जितने भी लोग रेलवे पटरी के आस पास झुग्गी झोपड़ी में पड़े है उन्हें हटाओ नहीं तो किसी दिन ये बहुत बड़ा कांड कर देंगे।

जानें क्या है इस वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो पाकिस्तानी ट्रेन्स नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर 5 दिसंबर 2023 को अपलोड किया हुआ मिला। इसके टाइटल में उर्दू में लिखा गया था कि ये घटना बोट बेसिन पुलिस चौकी की है। बता दें कि बोट बेसिन, पाकिस्तान के कराची शहर का एक इलाका है।

thesootr ने इस पोस्ट में मिली जानकरी के की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला जहां 6 दिसंबर 2023 को वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये घटना सरताज खान रेलवे फाटक, बोट बेसिन की है। जहां तीन लड़के रेलवे की पटरी से नट-बोल्ट निकालते हुए दिखे थे। मामले में पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार कर, चुराया हुआ लोहा और नट-बोल्ट बरामद किया था।

गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का है जिसे भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

Tags:
  • TheSootra Fact Check
  • union minister Giriraj singh
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
  • रेल हादसा
  • train accident
  • इंडिया में ट्रेन हादसा
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • फेक्ट चेक
  • Fact Check Unit
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • Fact Check video
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि