फैक्ट चेक: नए आपराधिक कानून के तहत वकील ने दरोगा को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Amresh Kushwaha | Jul 08, 2024, 16:15 IST
पुलिस को रिश्वत लेते पकड़ा वकिल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक वकील और कुछ लोग पुलिस वाले को जबरदस्ती पकड़कर ले जा रहा है। इसे लोग शेयर कर नए आपराधिक कानून से जोड़कर बता रहे हैं।

1 जुलाई 2024 से देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं। इसमें भारतीय न्याय संहिता ( BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ( BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ( BSA ) शामिल है। आपको बता दे कि इस कानून को लेकर कई राज्यों में विरोध भी हो रहा है।



इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक वकील और कुछ लोग पुलिस वाले को जबरदस्ती पकड़कर ले जा रहा है। इसे शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि नये कानून के लागू होने का असर, पुलिस वाले को वकील ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...



ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : हर महीने 8500 रुपए देने का वादा किया, पैसे ना मिलने पर लोगों ने कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के ऑफिस के शीशे फोड़े



क्या है वायरल वीडियो में...

1 मिनट 42 सेकेण्ड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील के कपड़ो पहना एक शख्स और कुछ लोगों के साथ एक पुलिस वाले को जबरदस्ती पकड़कर ले जाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के अंत में वकील उस पुलिसकर्मी को पुलिस की गाड़ी में बैठ जाता है।



ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: हाथरस में भगदड़ मचने से ठीक पहले का वीडियो हुआ वायरल



वायरल हो रहा वीडियो...

वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।



वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, बकील साहब ने सही किया या गलत, नये कानून के लागू होने का असर, वकील साहब दरोगा को घूसखोरी के आरोप में पकड़कर ले जाते हुए।



ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : अनुराग ठाकुर ने संविधान से संबंधित पूछे सवाल, राहुल गांधी नहीं दे पाए जवाब, वायरल हो रहा वीडियो...



इसी दावे के साथ यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया वीडियो-







जानें क्या है इस वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वायरल वीडियो यूट्यूब पर 17 जून 2023 को अपलोड हुआ मिला। यहां इसे लखनऊ के बीकेटी थानाक्षेत्र में हुई घूसखोरी की घटना बताया गया है।





thesootr जांच में पता चला कि यह घटना लखनऊ के बक्शी के तालाब इलाके की है। यहां बीकेटी थाने में तैनात दरोगा प्रदीप पांडे को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया था। आपको बता दें कि दरोगा ने जमीनी विवाद में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया था।



ये खबर भी पढ़िए...Fact Check : क्या ओम बिरला की बेटी बिना परीक्षा दिए बनी IAS ?



गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वायरल वीडियो 2023 का है, इसका हाल ही में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून से कोई लेना-देना नहीं है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • TheSootra Fact Check
  • Fake News Fact Check
  • फेक न्यूज फैक्ट चैक
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • The Sootr Fact Check
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • Fact Check video
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check