प्रभास से नहीं, कन्नड़ फिल्म के इस प्रोड्यूसर से शादी करेंगी अनुष्का
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शेट्टी एक्टर प्रभास से नहीं बल्कि एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की प्रोड्यूसर से सगाई भी हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी की फिल्म प्रोड्यूसर संग शादी इस साल के आखिर तक हो जाएगी।
शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ये भी पता चला है कि जिस प्रोड्यूसर से अनुष्का की शादी होने वाली है, उसकी उम्र 42 साल है और एक्ट्रेस भी 42 साल की हैं।
अनुष्का की शादी की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया है।
लंबे समय से उनके और प्रभास के रिश्ते की अटकलें तेज थी । काफी समय से यही अफवाहें फैल रहीं थी कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट्स कुछ और ही बता रही हैं।
अनुष्का शेट्टी के काम की बात करें तो 18 साल की उम्र से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी में देखा गया था।