Solo Travelling के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेसेस

Manya Jain | Feb 17, 2025, 15:37 IST
आजकल लोगों को ग्रुप ट्रैवेलिंग से ज्यादा सोलो ट्रेवलिंग में मजा आता है। क्योंकि सोलो ट्रेवलिंग में आपको केवल अपने खर्चे पर मनमर्जी मौज करने को मिलती है। साथ ही सोलो ट्रैवेलिंग कॉन्फिडेंस बढ़ाने का अच्छा तरीका है।
1 7 पुडुचेरी
पुडुचेरी (Pondicherry)

यह फ्रेंच संस्कृति से प्रभावित एक खूबसूरत कोस्टल टाउन है, जहां शांत समुद्र तट और रंगीन गलियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां का श्री अरबिंदो आश्रम ध्यान और शांति के लिए फेमस है।

2 7 हम्पी, कर्नाटक
हम्पी, कर्नाटक (Hampi, Karnataka)

यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जहां विजयनगर साम्राज्य के प्राचीन मंदिर और खंडहर आर्किटेक्चरल डिस्प्ले करते हैं। तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा यह स्थल इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।

3 7 शिलॉन्ग, मेघालय
शिलॉन्ग, मेघालय (Shillong, Meghalaya)

इसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है, जहां हरियाली से घिरे पहाड़, झरने और खूबसूरत झीलें मन को मोह लेती हैं। यहां का एलिफेंट फॉल और उमियाम झील मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

4 7 कसोल, हिमाचल प्रदेश
कसोल, हिमाचल प्रदेश (Kasol, Himachal Pradesh)

पार्वती घाटी में बसा यह छोटा-सा गांव ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है। यह इजरायली संस्कृति और शानदार कैफे के लिए भी फेमस है।

5 7 लक्षद्वीप द्वीप
लक्षद्वीप द्वीप (Lakshadweep Island)

यह भारत का एक अनोखा द्वीप समूह है, जहां नीला समुद्र, सफेद रेत देखने को मिलती हैं। यहां स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का शानदार नजारा लिया जा सकता है।

6 7 वर्कला, केरल (Varkala, Kerala)
वर्कला, केरल (Varkala, Kerala)

यह समुद्र तट अपने ऊंचे चट्टानों वाले किनारों और शांत वातावरण के लिए फेमस है। यहां का जनार्दन स्वामी मंदिर आध्यात्मिक शांति का अनुभव देता है।

7 7 तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)
तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)

यह बौद्ध मठों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए फेमस है, जहां तवांग मठ एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता मन को शांति और सुकून देती है।