छठ पूजा 2025: मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े नेताओं ने भक्तों के साथ सूर्य देव को चढ़ाया जल, देखें तस्वीरें

Aman Vaishnav | Oct 28, 2025, 16:28 IST
महापर्व छठ पूजा की धूम केवल आम लोगों में ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े राजनेताओं के बीच भी खूब देखने को मिली। मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों और पूर्व अध्यक्षों ने भी छठ घाटों पर जाकर भक्तों के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की।
1 6 मुख्यमंत्री मोहन यादव
Aman vaishnav (9)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने व्रत रखने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और सूर्य भगवान को जल चढ़ाकर पूजा की।

2 6 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Aman vaishnav (10)

कैलाश विजयवर्गीय भी छठ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में यह एक अनोखी परंपरा है और वादा किया कि लोगों की सुविधा के लिए इस इलाके में और तालाब बनवाए जाएंगे।

3 6 विश्वास सारंग
Aman vaishnav (11)

विश्वास सारंग ने छठ पूजा से पहले घाटों का दौरा किया। उन्होंने वहां की गई तैयारियों को देखा। मंत्री विश्वास सारंग छठ पूजा के बड़े कार्यक्रमों में हमेशा हिस्सा लेते हैं।

4 6 हेमंत खण्डेलवाल
Aman vaishnav (12)

हेमंत खण्डेलवाल ने खुद छठ पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने व्रत रखने वाली माताओं और बहनों की लगन, सब्र और भक्ति की बहुत तारीफ की।

5 6 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Aman vaishnav (13)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह क्षेत्र जशपुर के जगन्नाथ मंदिर में अपनी पत्नी के साथ दर्शन किए। उन्होंने तुलसी अर्चन के कार्यक्रम में विधिवत पूजा करके पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख और मंगल कामना की।

6 6 मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
Aman vaishnav (14)

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरिया जिले में हुए शाम के छठ पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (chhat puja) उन्होंने वहां मौजूद भक्तों के साथ पूजा की और छठी मैया का आशीर्वाद लिया।