सनातन एकता पदयात्रा में मोहन यादव हुए शामिल, हाइवे पर बैठकर खाई पूड़ी-सब्जी
मोहन यादव धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 10 दिवसीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया जो दिल्ली से वृंदावन पहुंची थी।
मोहन यादव ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ पैदल चलकर पदयात्रा में हिस्सा लिया। (बागेश्वर धाम पदयात्रा) ऐसा करके उन्होंने सनातन एकता के लिए अपना समर्थन दिखाया।
वृंदावन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदयात्रा के दौरान हुए 'समरसता भोज' में भी हिस्सा लिया।
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ बैठकर बड़े ही सब्जी-पूड़ी खाई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह पदयात्रा हमारी संस्कृति, परम्परा और विरासत को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा संदेश है।
मुख्यमंत्री ने वृंदावन की भूमि को भगवान श्रीकृष्ण की भूमि बताते हुए कहा कि ब्रज के कण-कण में भगवान का वास है।
मोहन यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की यह सनातन हिंदू एकता पदयात्रा समाज में मेल-जोल बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी कदम है।