खजुराहो लाइट एंड साउंड शो में CM मोहन यादव हुए शामिल, दिव्यांगो को दी बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (8 दिसंबर) को खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में भव्य लाइट एवं साउंड-शो का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री ने खजुराहो के मंदिर समूह में दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए एक नई लिफ्ट का उद्घाटन किया। इससे उन्हें मंदिर देखने में आसानी होगी।
लाइट एंड साउंड-शो में चंदेलवंश के शानदार इतिहास दिखाया। बुंदेलखंड की संस्कृति को बहुत भी आकर्षक और खूबसूरत तरीके से दिखाया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में बने सांस्कृतिक गांव और जनजातीय लोक कला राज्य संग्रहालय 'आदिवर्त' का भी दौरा किया।
khajuraho sound and light show: अलीराजपुर और डिंडोरी के कलाकारों ने शानदार भगोरिया और गुदुमबाजा लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी।
cm mohan yadav ने आदिवर्त संग्रहालय खजुराहो में हाल ही में बने पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का उद्घाटन किया। इसे जनता के लिए भी खोल दिया गया।
संग्रहालय में जनजातीय लोक कला और हर दिन इस्तेमाल होने वाली चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई है।