/sootr/media/media_files/TOHSj7c0258BDTIUJCxo.jpg)
/sootr/media/media_files/cctyYIZznVrchlqNIKEe.jpg)
7 सितंबर यानी शनिवार से गणपति पर्व की शुरुआत होने वाली है। आपको बता दें कि गणपति बप्पा अपने भक्तों के घर 17 सितंबर तक रहेंगे। इसी के साथ बप्पा को खुश करने के लिए कुछ चीजें अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान गणेश बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं तो आइए आपको भी बताते हैं कि वो क्या उपाय है, जिससे गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं…
/sootr/media/media_files/2PrWujuN0jNHoMRbkfRV.jpg)
दूर्वा
गणेश जी को प्रसन्न करना है तो उनकी पूजा करते समय पांच हरा दूर्वा जरूर चढ़ायें। ध्यान रहे की दुर्वा हमेशा गणेश जी के चरणों की बजाय मस्तक पर चढाएं। और दुर्वा अर्पित करते समयइदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः ’ मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन से क्लेश दूर होता है।
/sootr/media/media_files/mFrCm0JxJ49HF0sGNONd.png)
अक्षत
गणेश जी को चावल प्रिय है। पूजा में चावल यानी अक्षत शामिल करने से गणपति बप्पा बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। हमेशा ध्यान रहे कि गणेश जी को अर्पित करने वाले अक्षत हल्के गीले हों।
/sootr/media/media_files/L0sRk0Agbb3BFXLcIYgU.png)
मोदक
भगवान गणेश को सबसे अधिक प्रिय मोदक का भोग ही है। मोदक का भोग लगाकर गणेश जी को जल्द प्रसन्न किया जा सकता है।
/sootr/media/media_files/ZIgZwi1kfbPzxJ9L9bx8.png)
शमी के पत्ते
गणेश पूजा में शमी के पत्ते को शामिल करना भी शुभ माना जाता है। गणेश जी को शमी के पत्ते भी बहुत पसंद है। ऐसा माना जाता है कि शमी के पत्ते अर्पित करने से धन धान्य में वृद्धि होती है।
/sootr/media/media_files/zWGQou9a3l6YKvL6ngMj.jpg)
गुड़हल का फूल
लाल रंग सौभाग्य, उत्साह, साहस और उमंग को दर्शाता है। इसलिए गणपति को यह रंग बहुत प्रिय है। आप लाल रंग के गुड़हल का फूल गणेश जी के अर्पित कर सकते हैं।