दुनिया का सबसे बड़ा हीरा बाजार था गोलकोंडा किला, पुरानी कारीगरी देख आज के इंजीनियर भी हैरान

Aman Vaishnav | Dec 15, 2025, 12:46 IST
एक ऐसा रहस्यमयी किला जो एक समय में दुनिया का सबसे बड़ा हीरे व्यापार का बाजार थ। इस किले में कई राज छिपे हैं। कहा जाता है कि इस किले में ताली बजाने पर उसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक जाती है। आइए इस अनोखे किले के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 7 गोलकोंडा किला हैदराबाद
Aman vaishnav (30)

गोलकोंडा किला कहां है: गोलकोंडा किला, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है। इसका असली नाम गोल्ला कोंडा था। अब इस शानदार किले को गोलकोंडा नाम से जाना जाता है।

2 7 सबसे बड़ा हीरा बाजार
Aman vaishnav (31)

गोलकोंडा किला का इतिहास: एक समय में यह किला हीरों का सबसे बड़ा बाजार था। पूरी दुनिया के बड़े-बड़े और फेमस हीरे—जैसे कि कोहिनूर और होप डायमंड—सब यहीं से निकले थे।

3 7 1 किलोमीटर तक ताली की आवाज
Aman vaishnav (32)

इस किले की कारीगरी पूरे देश भर में फेमस है। इस किले के मेन गेट पर खड़े होकर ताली बजाने पर आवाज लगभग 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।

4 7 किले का फतेह दरवाजा
Aman vaishnav (33)

किले के 12 बड़े दरवाजे किले के अंदर जाने के लिए 12 बड़े दरवाजे बने हुए हैं। इन सबमें फतेह दरवाजा बहुत फेमस है। मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना इस रास्ते से ही किले में घुसी थी।

5 7 कई राजाओं का रहा घर
Aman vaishnav (34)

यह शानदार किला कई महान राजाओं का घर रहा है। सबसे पहले इसे काकतीय राजाओं ने बनवाया था। आखिर में कुतुब शाही वंश के शासकों ने इसे और भी ज्यादा बड़ा और मजबूत बना दिया।

6 7 शाम का लाइट एंड साउंड शो
Aman vaishnav (35)

गोलकोंडा किला में शाम को एक शानदार लाइट एंड साउंड शो होता है। (गोलकोंडा ब्लू हीरा) अगर आप भी इस जगह घुमने जाएं तो, ये शो जरूर देखें।

7 7 87 बुर्ज से किले की चौकीदारी
Aman vaishnav (37)

mysterious places: किले की बाहरी दीवार को मजबूत बनाने के लिए, इसके चारों ओर लगभग 87 बड़े-बड़े बुर्ज बनाए गए हैं। ये बुर्ज पहले जमाने में किले की चौकीदारी और सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होते थे।