विराट कोहली बर्थडे: 18 की उम्र में पिता को खोने के बाद इंडिया को जिताया वर्ल्ड कप, फिर बने चेज मास्टर
Cricketer Virat Kohli: जब पिता का देहांत हुआ तब विराट 18 साल के ही थे। रात भर रोने के बाद मैदान पर जाने का फैसला किया। उन्होंने उस दिन 90 रन बनाए थे।
पिता के जाने के 2 साल बाद, उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया। यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं थी, बल्कि उन्होंने दुनिया को दिखाया कि विराट जल्दी हार नहीं मानते।
भारतीय टीम में एंट्री के बाद शुरुआती संघर्ष हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पिता का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे फिट एथलीट में बदल लिया।
विराट ने 2012 में एडिलेड में अपना पहला टेस्ट शतक लगाकर यह साबित कर दिया था कि वह सिर्फ ODI खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि दुनिया के सबसे मुश्किल फॉर्मेट के भी स्टार प्लेयर हैं।
विराट कोहली का नाम अब "चेज मास्टर" के रूप में मशहूर हो गया है। जब भी किसी मैच में लक्ष्य का पीछा करना होता, तो उनका रिकॉर्ड इतना बेहतरीन रहा कि विरोधी टीम टॉस हारने से भी डरने लगी।
विराट की कप्तानी ने टीम को एक नई आक्रामकता दी। (विराट कोहली का जन्मदिन ) विराट की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
खराब फॉर्म से गुजरने के बाद, उन्होंने ऐसी वापसी की जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। (virat kohli birthday) उन्होंने अपने आदर्श सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर 50वां ODI शतक लगाया और खुद को किंग साबित किया।