हार्दिक पांड्या का जलवा बढ़ेगा एशिया कप में! T20 में बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या इस फेहरिस्त में फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 114 टी20 मैचों में 95 छक्के लगाए हैं। हार्दिक का एशिया कप में प्रमोशन हो सकता है। अगर वह पांच छक्के लगाते हैं, तो राहुल को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे।
सूची में चौथे स्थान पर केएल राहुल हैं। उन्होंने 72 टी20 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं। राहुल आगामी एशिया कप में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था।
विराट कोहली ने भारत के लिए 125 टी20 मैचों में 124 छक्के लगाए। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने 83 मैचों में 146 छक्के लगाए हैं। वह 9 सितंबर से शुरू हो रहे टी20 एशिया कप 2025 में भारत की कप्तानी करेंगे।
रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। 'हिटमैन' ने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।