भारी बारिश से मायानगरी मुंबई का बुरा हाल, सड़कों पर जलभराव देखें तस्वीर
Sandeep Kumar | Aug 19, 2025, 21:00 IST
सोमवार रात से मुंबई में बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह से बारिश और तेज हो गई है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
1 8 मुंबई की सड़कें बनी दरिया!
मुंबई में भारी बारिश चलते सड़कों पर पानी भर गया। जिसके चलते लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों के सामना करना पड़ा।
2 8 सड़कों पर फंसी बसें
तेज बारिश के चलते मुंबई की सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम की बस बीच सड़कों पर फंस गई।
3 8 मायानगरी का कुर्ला रेलवे स्टेशन
मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर पानी गया। बीच रेलवे ट्रैक खड़ी नजर आई लोकल ट्रेन।
4 8 स्कूली बच्चे
बीच सड़क पर जलभराव के बीच परिजनों के साथ स्कूल बस से उतरते नजर आए स्कूली बच्चे।
5 8 मोनो रेल फंसी
मुंबई में बीच पुल पर फंस गई मोनो रेल, यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश जारी
6 8 पानी में कुर्सी डालकर बैठा युवक
मुंबई के ओशीवारा रोड पर पानी भरने के बाद लोगों को आगाह करने के लिए एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।
7 8 रेलवे ट्रैक पानी में डूबा
तेज बारिश के कारण मंगलवार को हार्बर लाइन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया।
8 8 अंधेरी इलाके में पानी-पानी
मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार को सड़क पर पानी भर गया।