![PAASPORT](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/bjmcFl91JI2Pat3nyYkO.webp)
![News Gallery](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/MRQsC4oGJEFnjQqWALyk.webp)
साधारण पासपोर्ट (नीला रंग)
यह सबसे आम प्रकार का पासपोर्ट है, जो भारतीय नागरिकों को पर्यटन, व्यवसाय, शिक्षा और अन्य व्यक्तिगत यात्राओं के लिए जारी किया जाता है। इसकी वैधता वयस्कों के लिये 10 वर्ष, अवयस्कों के लिये 5 वर्ष है।
![News Gallery](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/QGJX2kV4ZsspBuhF6a9e.webp)
आधिकारिक पासपोर्ट (सफेद रंग)
यह सामान्य पासपोर्ट की तरह ही होता है और यह पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों को आधिकारिक कार्यों और विदेश यात्रा करने के लिए जारी किया जाता है। इसकी वैधता 10 वर्ष की होती है।
![News Gallery](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/DxeK8AY02zLQwwAvH2mi.webp)
डिप्लोमेटिक पासपोर्ट (मैरून रंग)
यह पासपोर्ट भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों, राजनयिकों और उनके परिवारों को जारी किया जाता है। इसकी वैधता 5 वर्ष या उससे कम की होती है।
![News Gallery](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/rd5b3G9c938kQGVn1cyY.jpg)
उत्प्रवास जाँच आवश्यक पासपोर्ट (ECR) ( नारंगी रंग )
यह पासपोर्ट उन भारतीय नागरिकों के लिए है, जिन्होंने 10वीं कक्षा पूरी नहीं की है। इसकी वैधता 10 वर्ष की होती है।
![News Gallery](https://img-cdn.thepublive.com/sootr/media/media_files/FIwMm5NkfK2ACtmHODSZ.gif)
कितने दिन में बनता है पासपोर्ट
सामान्य पासपोर्ट के बनने में 10-20 दिन लग जाते हैं , जबकि तत्काल पासपोर्ट 3 से 7 दिन में ही बन जाता है।
![News Gallery](https://img-cdn.thepublive.com/fit-in/1280x960/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/8urK6kPwSgvCdC7hGDV1.jpg)
कितने में बनेगा पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 से 2000 रुपए तक फीस चुकानी पड़ती है। तत्काल पासपोर्ट के लिए कुछ एक्सट्रा फीस लगती है।