जानिए वो खास सुविधाएं जिससे इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 12 महीने लगी रहती है भक्तों की भीड़

Aman Vaishnav | Nov 11, 2025, 11:53 IST
मध्य प्रदेश का 5-स्टार रेटिंग वाला मंदिर जहां दर्शन करने से एक अलग ही अनुभव मिलता है। इस मंदिर की साफ-सफाई से लेकर कर्मचारियों का व्यवहार हर चीज बेहतरीन है। आइए इस मंदिर की और खासियतों के बारे में जानते हैं।
1 6 MP का 5-स्टार मंदिर
Aman vaishnav (1)

MP का पहला 5 स्टार मंदिर: इंदौर का खजराना गणेश मंदिर मध्य प्रदेश का पहला 5-स्टार रेटिंग वाला मंदिर है। इसका मतलब है कि मंदिर के अंदर हर इंतजाम व्यवस्थित रूप से किया गया है।

2 6 मंदिर की साफ-सफाई
indore khajrana ganesh mandir

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के अंदर और बाहर हर जगह हमेशा साफ रहती है। इस मंदिर में भी इंदौर शहर की तरह ही साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है।

3 6 भक्तों को मिलेगी हर सुविधा
khajrana ganesh mandir indore

5-स्टार रेटिंग का मतलब है कि मंदिर प्रशासन ने भक्तों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा है। यहां दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

4 6 ऐतिहासिक और चमत्कारिक मंदिर
Aman vaishnav (4)

यह गणेश मंदिर कई साल पुराना है। भक्तों की इस मंदिर से गहरी आस्था है भक्तों का मानना है कि यहां दर्शन करने से सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।

5 6 साल भर भक्तों की भीड़
indore ganesh mandir

यह गणेश जी का ऐसा मंदिर है जहां सिर्फ त्योहारों पर ही नही बल्कि पूरे 12 महीने भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

6 6 कर्मचारियों का व्यवहार
Aman vaishnav (6)

Khajrana Ganesh Temple: मंदिर के कर्मचारियों को खास तरह से सिखाया गया है कि वे सबसे प्यार और इज्जत से बात करें। इससे भक्तों को दर्शन करके बहुत अच्छा अनुभव मिलता है।