जानें मध्य प्रदेश की बैलेंसिंग रॉक का रहस्य जो 1997 के भूकंप में भी टस से मस नहीं हुई

Aman Vaishnav | Nov 14, 2025, 14:03 IST
मध्य प्रदेश की एक ऐसी चट्टान जो सालों से एक छोटे से पत्थर के सहारे टिकी हुई है। देखने पर ऐसा लगता है कि यह किसी भी पल गिर सकती है लेकिन आज तक भूकंप, हवा और पानी भी इस चट्टान का कुछ नहीं कर पाए। आइए इस चट्टान के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 6 जबलपुर की बैलेंसिंग रॉक
jabalpur ki balancing rock

Balancing Rock jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मदन महल किले के पास एक बहुत बड़ी चट्टान है जो छोटे से पत्थर पर इस तरह टिकी हुई है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी भी पल नीचे गिर जाएगी।

2 6 जबलपुर की बैलेंसिंग रॉक का रहस्य
jabalpur rock

इस चट्टान को बैलेंसिंग रॉक इसलिए कहा जाता है क्योंकि सालों से हवा, पानी और मौसम का इस पर जरा भी असर नहीं हुआ।

3 6 भूकंप भी हुआ बेअसर
MP jabalpur rock

jabalpur balancing rock: साल 1997 में जब जबलपुर में तेज भूकंप (करीब 6.5 तीव्रता का) आया था तब भी यह अपनी जगह से जरा भी नहीं हिली।

4 6 कुदरत का बना अजूबा
mp balancing rock

ये चट्टान हजारों-लाखों सालों से टूट-फूटकर और हवा के कटाव से बनी है। यह कुदरत का खुद का बनाया हुआ एक अजूबा है।

5 6 वैज्ञानिक भी हैरान
jabalpur ki chattan

MP Tourist Place : वैज्ञानिक भी इस बात पर हैरान हैं कि इतना वजन बिना किसी सीमेंट या बाहरी सहारे के इतने छोटे से पत्थर पर इतने परफेक्ट तरीके से कैसे टिका हुआ है।

6 6 मजबूती का भ्रम
jabalpur balancing rock

mp tourism: कुछ लोग मानते हैं कि इसे जोर लगाने पर हिलाया जा सकता है पर असल में इसे गिराना या हिलाना लगभग नामुमकिन है।