मध्य प्रदेश का बोलाई हनुमान मंदिर जहां खुद कम हो जाती है ट्रेन की स्पीड, जानिए इसका रहस्य

Aman Vaishnav | Nov 13, 2025, 13:52 IST
मध्य प्रदेश में एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर है जहां बाबा भक्तों का भविष्य बताते हैं। इस मंदिर के पास से निकलने वाली ट्रेन की स्पीड खुद ही कम हो जाती है जिसे लोको पायलट भी महसूस करते हैं। आइए इस अनोखे मंदिर की पूरी कहानी जानते हैं।
1 7 बोलाई हनुमान मंदिर
bolai mandir

हनुमान मंदिर बोलाई: यह चमत्कारी मंदिर मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के बोलाई गांव में रतलाम-भोपाल रेलवे ट्रैक के बीच बोलाई स्टेशन से करीब 1 किमी दूर बना है।

2 7 ट्रेन की गति धीमी हो जाती है
Aman vaishnav (25)

bolai hanuman mandir: इस मंदिर के सामने से गुजरने वाली हर ट्रेन की स्पीड अपने आप कम हो जाती है। लोको पायलट को मंदिर आने से पहले ही ट्रेन की स्पीड कम करने का आभास होने लगता है।

3 7 अनहोनी का पूर्वाभास
Aman vaishnav (26)

hanuman mandir bolai : एक बार यहां दो मालगाड़ियां टकरा गईं थीं जिसके बाद लोको पायलटों ने बताया कि उन्हें घटना से ठीक पहले ट्रेन की गति कम करने का एहसास हुआ था। उन्होंने नजर अंदाज किया और हादसा हो गया।

4 7 हनुमान जी बताते हैं भविष्य
Aman vaishnav (27)

भक्तों का मानना है कि मंदिर में विराजे हनुमान जी भक्तों का भविष्य बताते हैं। यहां आने वाले कई लोगों को जीवन में होने वाली घटनाओं का पहले ही अहसास हो चुका है।

5 7 हनुमान जी और गणेश जी
bolai hanuman mandir

यह मंदिर देश का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां हनुमान जी की प्रतिमा के साथ बाईं तरफ गणेश जी भी विराजमान हैं।

6 7 300 साल पुराना मंदिर
Aman vaishnav (31)

यह श्री सिद्धवीर खेड़ापति हनुमान मंदिर लगभग 300 साल पुराना है और यह लोगों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है।

7 7 मनोाकमनाएं होती है पूरी
Aman vaishnav (32)

famous hanuman mandir in mp: भक्तों का विश्वास है कि इस सिद्ध मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। इसलिए यहां हर शनिवार मंगलवार और बुधवार को दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।