मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर लाल परेड ग्राउंड में इन बड़े-बड़े सितारों का होगा शो, जानिए पूरा कार्यक्रम
मध्य प्रदेश इस बार अपना 70वां स्थापना दिवस 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' के रूप में 1 से 3 नवंबर, 2025 तक भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाएगा।
अभ्युदय मध्यप्रदेश समारोह: 1 नवंबर को 'विरासत से विकास' थीम पर भव्य ड्रोन शो होगा। रात के आसमान में सैकड़ों ड्रोन, मध्य प्रदेश के इतिहास और विकास की कहानी दिखाएंगे।
MP स्थापना दिवस 2025 कार्यक्रम: 1 नवंबर की शाम, मशहूर गायक जुबिन नौटियाल अपने मधुर गीतों से सबका मनोरंजन करेंगे। (जुबिन नौटियाल भोपाल शो) इस कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाजी के साथ होगा।
2 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह में मशहूर कलाकार हंसराज रघुवंशी अपनी भक्ति और सुगम संगीत से सभी का मनोरंजन करेंगे।
स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन (3 नवंबर) को, मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार स्नेहा शंकर और उनके साथी अपनी सुगम संगीत कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
इस तीन दिन के समारोह का सबसे खास आकर्षण है 'सम्राट विक्रमादित्य' पर बना भव्य नाटक। यह नाटक 2 और 3 नवंबर को दिखाया जाएगा। इसमें 150 कलाकार, घोड़े और रथ शामिल होंगे।
लाल परेड ग्राउंड में एक शानदार मेला भी लगेगा। इस मेले में आप शिल्प कला और हस्तकला के बेहतरीन सामान देख और खरीद सकते हैं।