भोपाल में शुरू हुई आईएएस सर्विस मीट, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन, देखें फोटो

Aman Vaishnav | Dec 19, 2025, 18:06 IST
भोपाल में 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय मीट का उद्घाटन किया। इस आयोजन में प्रदेशभर के अफसर अपने परिवार के साथ शामिल हुए। आइए जानते हैं इस आईएएस मीट में और कौन-कौन से खास कार्यक्रम होंगे।
1 7 आईएएस सर्विस मीट
Aman vaishnav - 2025-12-19T163006.376

IAS Service Meet 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। आईएएस सर्विस मीट मीट में प्रदेश भर के आईएएस अधिकारी और उनके परिवार वाले शामिल हुए।

2 7 लोकतंत्र सफल होने का आधार
IAS Service Meet 2025

सीएम मोहन यादव ने आईएएस अधिकारियों को लोकतंत्र को सफल बनाने का मुख्य आधार बताया। सीएम ने कहा कि अधिकारी कठिन परिस्थिती में भी जनता लिए बेहतरीन काम करते हैं।

3 7 मनोरंजन वाले कार्यक्रम
IAS Service Meet

मप्र में आईएएस सर्विस मीट: तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कई मनोरंजन वाले खेल आयोजित होंगे। अधिकारी प्रशासनिक काम से हटकर अपनी कला और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

4 7 IAS के यादगार फोटो
Aman vaishnav - 2025-12-19T163139.795

पहले दिन अकादमी में उद्घाटन हुआ और सभी ने यादगार फोटो खिंचवाए। अरेरा क्लब में दौड़, शतरंज और नाच-गाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

5 7 कुकिंग और डीजे नाइट कार्यक्रम
Aman vaishnav - 2025-12-19T163307.736

दूसरे दिन बड़े तालाब पर रोमांचक बोट रेस और कुकिंग की प्रतियोगिता होगी। अधिकारियों के लिए पेंटिंग, पतंगबाजी और डीजे नाइट जैसे आयोजन भी खास होंगे।

6 7 IAS अधिकारी की टीम
Aman vaishnav - 2025-12-19T163443.831

सभी अफसरों को चार अलग-अलग रंगों की टीमों में बांटा गया है। इन टीमों के बीच खेल और सांस्कृतिक प्रोग्राम में कड़ा मुकाबला होगा।

7 7 आखिरी दिन मिलेंगे इनाम
Aman vaishnav

आईएएस सर्विस मीट 2025: आखिरी दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को इनाम दिए जाएंगे। ये अवार्ड कला, प्रेजेंटेशन और आपसी तालमेल के आधार पर मिलेंगे।