मध्य प्रदेश का मिनी कश्मीर के नाम से फेमस है ये हिल स्टेशन, नवंबर में जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान
नरसिंहगढ़ का किला कहां है: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित नरसिंहगढ़ को मिनी कश्मीर के नाम से जाना जाता है। (मध्यप्रदेश ) यह भोपाल से केवल 83 किलोमीटर की दूरी एक शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन है।
इस शहर को आज से 300 साल पहले 1681 में राजा दीवान (NARSINGHGARH ) पारसाराम ने भगवान नरसिंह के नाम पर बसाया था।
नरसिंहगढ़ घूमने के लिए सर्दियों का मौसम (दिसंबर से फरवरी) सबसे बढ़िया है। गर्मियों के दौरान यहाँ जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
इस शहर की सैर की शुरुआत 350 फीट ऊंची पहाड़ी पर बने नरसिंहगढ़ किले से की जा सकती है, जो मध्य प्रदेश के सबसे बड़े किलों में से एक है।
17वीं शताब्दी में बने इस किले में राजपूत, मुगल और मालवा शैलियों की वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है।
नरसिंहगढ़ का सबसे प्रसिद्ध जल मंदिर परशुराम झील के बीचों-बीच बना है। यह भगवान शिव को समर्पित है और चारों ओर पानी से घिरा होने के कारण बहुत शानदार दिखता है।
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक स्वर्ग है, क्योंकि यहां नरसिंहगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी स्थित है। यह सैंक्चुरी लगभग 57 वर्ग किमी में फैली हुई है।
mp tourism: नरसिंहगढ़ से कुछ दूरी पर स्थित श्यामजी सांका मंदिर (राधा-कृष्ण को समर्पित) और सोलह खंबा जैसी ऐतिहासिक इमारतें भी यहां की बेजोड़ वास्तुकला को दर्शाती हैं।