भारत की बेटियों ने महिला वर्ल्ड कप 2025 जीत रचा इतिहास, देखिए फाइनल में टूटे रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
महिला वर्ल्ड कप 2025 विजेता: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पहली ICC ट्रॉफी (वनडे वर्ल्ड कप) जीती। यह जीत 1 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर हासिल की गई।
इंडिया Vs साउथ अफ्रीका फाइनल: इस जीत से पहले टीम तीन बड़े फाइनल (2005, 2017 वनडे वर्ल्ड कप और 2020 टी-20 वर्ल्ड कप) में उपविजेता रही थी।
icc women's world cup 2025 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतकर 47 साल का इंतजार खत्म किया। यह जीत टीम के लिए पहला आईसीसी खिताब है।
ICC विमेंस वर्ल्ड कप : भारत ने फाइनल मैच में 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जो विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025: दीप्ति शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लिए और 215 रन भी बनाए।
शेफाली वर्मा ने विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
Team India World Cup Achievements : उपकप्तान स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 9 मैचों में कुल 434 रन बनाए।